/ Jun 27, 2026

पीएम मोदी ने हरियाणा की धरा से महिलाओं के लिए की बीमा सखी योजना की शुरुआत

हरियाणा, 9 दिसंबर –हरियाणा की ऐतिहासिक भूमि पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पानीपत में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में देश की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2015 में पानीपत से उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसका हरियाणा के साथ-साथ देश में सकारात्मक प्रभाव पड़ा और आज यहां से बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया गया है। इस नाते से पानीपत की धरा नारी शक्ति का प्रतीक बन गई है।
महिलाओं को बीमा सखी नियुक्ति पत्र सौंपे
 हरियाणावासियों को सौगात देते हुए कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के मुख्य परिसर का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सांकेतिक रूप से हरियाणा, कर्नाटक, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की कुल 5 महिलाओं को बीमा सखी नियुक्ति पत्र सौंपे। पूरे देश में लगभग 25 हजार बीमा सखियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को विश्व शांति और धर्म का ज्ञान देने वाली धरा बताते हुए कहा कि हरियाणा की धरा पर आना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव है। इस समय धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हो रहा है। गीता की इस धरती को वे नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ उनका लगाव किसी से छिपा नहीं है।
तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए हरियाणावासियों का जताया आभार 
 प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावों के दौरान हरियाणा के लोगों ने जो एक है-तो सेफ हैं के नारे को अपनाया, उसका प्रभाव पूरे देश में नजर आया। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए उन्होंने प्रदेशवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार बने कुछ ही हफ्ते हुए हैं, लेकिन उनकी प्रशंसा देशभर में हो रही है। राज्य सरकार बनते ही प्रदेश में बिना पर्ची-बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, वो पूरे देश ने देखा है। उन्होंने हरियाणावासियों को भरोसा दिलाया कि तीसरी बार बनी डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास को तीन गुणा गति से आगे बढ़ाएगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। हरियाणा में पिछले 10 सालों में किसानों को सवा लाख करोड़ रुपये एमएसपी के लिए दिए गए हैं। धान, बाजरा, मूंग के किसानों को 14,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सूखा प्रभावित किसानों को 800 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज शिलान्यास किए गए महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल फल-सब्जी के क्षेत्र में हरियाणा को अग्रणी बनाने के लिए अहम योगदान होगा।
बीमा सखी योजना से होगा ये लाभ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीमा सखी योजना की शुरुआत से आज भारत में  महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में 9 अंक का बहुत महत्व है। नवरात्रि में 9 दिनों तक माँ शक्ति की पूजा करते हैं। आज का दिन भी नारी शक्ति की उपासना का दिन है, जब बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि बीमा सखी योजना के तहत 3 सालों में 2 लाख बीमा सखी बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को एलआईसी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीमा सखी कम से कम 1 लाख 75 हजार रुपये सालाना से अधिक आय कमाने में सक्षम होंगी। महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देने जा रही यह योजना इंश्योरेंस फॉर ऑल मिशन को गति प्रदान करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.