गेस्ट टीचर भर्ती के विरोध के बाद सरकार का रुख नरम, शिक्षा मंत्री ने नियमित भर्ती को लेकर कहा ये

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर की भर्ती के निर्णय को लेकर जहां विपक्ष सरकार को घेर रहा है. वहीं आज बेरोजगार युवाओं ने भी सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया है। इसी के बीच शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्पष्ट किया है की सरकार की पहली प्राथमिकता सीधी भर्तियों की है सिर्फ अंतिम विकल्प के रूप में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि गेस्ट फैकल्टी की नियुक्तियों से पहले इसके लिए एसओपी तैयार की जाएगी।
सरकार की प्राथमिकता नियमित भर्ती 
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र में विषम परिस्थितियों में यदि जरूरत हुई तो ही गेस्ट टीचर को रखा जाएगा लेकिन सरकार की प्राथमिकता नियमित भर्ती ही रहेगी। शिक्षा मंत्री ने विभाग में विभिन्न भर्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी प्रारंभिक शिक्षा में करीब 6000 भर्तियों की मंजूरी प्राप्त हुई थी जिसमें 3200 पद भरे जा चुके हैं और 2800 पदों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि  2500 पदों की भर्ती हमीरपुर चयन आयोग से होनी थी पर पिछले करीब डेढ़ सालों से से भर्ती बाधित थी। पर चूंकि अब सब ठीक हो गया है तो जल्दी ही इन पदों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्पष्ट किया कि विभाग में विभिन्न भारती प्रक्रियाएं चलती रहेगी और गेस्ट टीचर की सेवाएं सिर्फ दूर दराज क्षेत्रों में अथवा विषम परिस्थितियों में अत्यधिक जरूरत होने पर ही ली जाएगी। इसके लिए पहले एसओपी तैयार की जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.