शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-शिमला जिला में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन का अभियान चलाया है और इसके तहत हर रोज पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है.इस साल अब तक पुलिस ने 1300 लोगों को नशा तस्करी करने पर गिरफ्तार किया है । 2023 और 24 में पुलिस ने 6.50 किलो चिट्टा और हीरोइन सीज की है।
बीते दिन शिमला पुलिस ने जिला में 9 नशा तस्करों को दबोचा है। इसमें एक गैंग का भी भंड़ाफोड़ किया है।जिसमे रोहड़ू क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों हाल ही में पुलिस ने खड़ापत्थर से गिरफ्तार की दो महिलाओं के गिरोह के सदस्य थे। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।इसके अलावा जिला पुलिस ने नशा तस्करी मामले में तीन लोगों को पुलिस थाना ठियोग के तहत गिरफ्तार किया है। जिनसे 10.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं इसके अलावा पुलिस ने एक सदर व दो अन्य थानों के अंतर्गत भी पुलिस ने तीन लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा है।।पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
बीती रात जिला में 9 लोगो को किया गिरफ्तार
एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने एक दिन में 9 तस्करों को पकड़ा है । पुलिस ने नशे के खिलाफ पूरे जिला में ऑपरेशन क्लीन चला रखा है। इसके तहत पुलिस कक कार्रवाई जारी है। किसी भी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस नही बख्शेगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जिला को नशा मुक्त बनाना है।इसके लिए पुलिस युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। इस साल पुलिस ने अब तक 1300 लोगों को नशा तस्करी क्या रूप में गिरफ्तार किया है और इसे साढ़े छे किलो चिट्टा हीरोइन गिरफ्तार सीज की गई है।
