/ May 21, 2026

नशे के खिलाफ शिमला पुलिस का ऑपरेशन क्लीन इस साल पुलिस ने पकड़े 1300 नशा तस्कर

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-शिमला जिला में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन का अभियान चलाया है और इसके तहत हर रोज पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है.इस साल अब तक पुलिस ने 1300 लोगों को नशा तस्करी करने पर गिरफ्तार किया है । 2023 और 24 में पुलिस ने 6.50 किलो चिट्टा और हीरोइन सीज की है।
बीते दिन शिमला पुलिस ने जिला में  9 नशा तस्करों को दबोचा है।  इसमें एक गैंग का भी भंड़ाफोड़ किया है।जिसमे  रोहड़ू क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों हाल ही में पुलिस ने खड़ापत्थर से गिरफ्तार की दो महिलाओं के गिरोह के सदस्य थे। इस मामले में अब तक  5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।इसके अलावा  जिला पुलिस ने नशा तस्करी मामले में तीन लोगों को पुलिस थाना ठियोग के तहत गिरफ्तार किया है। जिनसे 10.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं इसके अलावा पुलिस ने एक सदर व दो अन्य थानों के अंतर्गत भी पुलिस ने तीन लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा है।।पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
बीती रात जिला में 9 लोगो को किया गिरफ्तार
एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने एक दिन में  9 तस्करों को पकड़ा है । पुलिस ने नशे के खिलाफ पूरे जिला में ऑपरेशन क्लीन चला रखा है। इसके तहत पुलिस कक कार्रवाई जारी है। किसी भी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस नही बख्शेगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जिला को नशा मुक्त बनाना है।इसके लिए पुलिस युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। इस साल पुलिस ने अब तक 1300 लोगों को नशा तस्करी क्या रूप में गिरफ्तार किया है और इसे साढ़े छे किलो चिट्टा हीरोइन गिरफ्तार सीज की गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.