/ Aug 31, 2026

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले..जवाबदेही से घबरा रही सरकार.. छोटा किया सत्र

धर्मशाला, 17 दिसंबर ( TSN)- शीतकालीन सत्र में प्रदेश के व्यापक मुद्दों को लेकर कहने और करने को बहुत कुछ है।  इसके बावजूद शीतकालीन सत्र को महज 4 दिन का कर दिया गया है। इसमें शनिवार को भी वर्किंग डे के तौर पर रखा गया है। ऊपर से हैरत ये है कि इस सत्र में दो दिन मुख्यमंत्री यहां रहेंगे और दो दिन नहीं रहेंगे जिससे ये जाहिर होता है कि सरकार ने पिछले दो सालों में जो किया है, उसकी जवाबदेही से सरकार घबराकर भाग रही है। ये बात धर्मशाला में मीडिया से रूबरू होते हुए  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही.
सरकार ने पिछले दो सालों में जो किया उसका विपक्ष से सामना करने की हिम्मत नहीं
जयराम ठाकुर ने  कहा कि प्रदेश सरकार को हाल ही में बिलासपुर में आयोजित किए गए जश्न समारोह को लेकर घेरा जाएगा, क्योंकि जिस प्रदेश में प्राकृतिक त्रासदी में हजारों घर बह गए हों, करोड़ों का नुकसान हो गया हो और सरकार ने आपदा प्रभावितों को 7-7 लाख रुपए देने का वादा किया हो, बावजूद इसके कई घरों में अब तक पटवारी भी न पहुंचे हों, तो ऐसी स्थिति में कोई जश्न कैसे मना सकता है? जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 करोड़ रुपए जश्न के नाम पर फूंक दिए गए और लोगों के बीच अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने की बात कह कर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बाहर सीएम कह रहे हैं कि सब ठीक हो रहा है। विपक्ष ने कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर किया है। शीतकालीन सत्र में इन्हीं सवालों के जवाब पूछे जाएंगे, मगर सरकार से वो जवाब देते नहीं बन रहे है, इसलिए वो भाग रहे हैं जिसके कारण अमूमन 5, 7 या 8 दिन चलने वाले सत्र को 4 दिन का कर दिया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.