/ Jun 21, 2026

अमित शाह के साहिब पर दिए बयान पर गरमाई राजनीति…कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने गृहमंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-संसद में केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संविधान पर चर्चा के दौरान एक लंबे भाषण के दौरान बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान  को लेकर ऐसा हंगामा हुआ कि संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.इस बयान के बाद जहां कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गयी है वहीं आज सदन में धक्काकांड के बाद  अब सियासत और गरमा गई है। साथ ही आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है।
आईसीसी सचिव बोले माफी मांगे अमित शाह अन्यथा सदन से सड़क तक आंदोलन रहेगा जारी
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान अमित शाह से माफी मांगने की बात उठाई है और साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की है।देश का ध्यान भटकाने के लिए ही आज  कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का संसद में जाने से रोकने का प्रयास किया।वही AICC सचिव विदित चौधरी ने इस लड़ाई को सदन से सड़क तक लड़ने की बात कही.
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक जिम्मेदार पड़ पर आसीन है।  जो अमित शाह ने बयान दिया है उसके ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संज्ञान लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि  बाबा साहब अंबेडकर के बारे में जो बयान दिया गया  वह बहुत ही  अशोभनीय है । केंद्रीय मंत्री अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और देशभर से  माफी भी मांगनी चाहिए ।प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस जंग को जारी रखेगी और इस तरीके का विरोध करते रहेंगे जब तक वह माफी नही मांगते। इस तरीके के बयान की कांग्रेस निंदा करती है और अगर किसी महान पुरुष के बारे में इस तरह की बात कही गई तो वह असहनीय है ।वहीं उन्होंने कहा कि देश भर का ध्यान भटकाने के लिए  आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल जी  और प्रियंका जी का संसद जाने के समय रास्ता रोका गया  और बाद में धक्का मुक्की भी हुई जो बहुत ही अशोभनीय है । इस तरीके से किसी चुने हुए सांसदो का रास्ता रोकना ठीक नही इससे भाजपा क्या दर्शाना चाहती है।
वही AICC सचिव विदित चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान की निंदा करते हुए  कहा कि यह सोची समझी रणनीति के तहत उनके दिल में जो शब्द थे वह जुबान पर आ गए । उन्होंने कहा कि जब उन्हें गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने मुद्दे से भटकने का प्रयास किया जिसका नतीजा आज सदन के बाहर कांग्रेस नेताओं का रास्ता रोका गया। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है उस समय से वह मुद्दों पर बात नहीं करती और देश को मुद्दे से भटकने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि जब तक गृहमंत्री अमित शाह माफी नहीं मांगते उसे समय तक यह लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक जारी रहेगी उन्होंने कहा कि जब तक बाबा साहब को सम्मान नहीं मिलता कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.