/ Aug 29, 2026

CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट, CM पर सदन को गुमराह करने का आरोप

धर्मशाला, संजु चौधरी ( TSN) विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन नियम-67 के तहत विपक्ष की ओर से मांगी गई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए चर्चा मांगी गई थी. सत्र के दूसरे दिन भी इसको लेकर चर्चा चली. इस दौरान जब मुख्यमंत्री अपना जवाब दे रहे थे उस कारण विपक्ष ने मुख्यमंत्री के जवाब से असंतोष जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष ने सरकार पर सदन में झूठ बोलने और सदन को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नियम 67 के तहत भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा मांगी थी. जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के सभी विधायकों ने गंभीर आरोप सरकार पर लगाए थे. मुख्य रूप से एक्साइज पॉलिसी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप थे लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में उनके आरोपों का जवाब नहीं दिया और मुख्यमंत्री दाएं बाएं की बात कर रहे थे. जयराम ठाकुर ने कहा कि लगभग 40 मिनट से ज्यादा समय तक विपक्ष ने मुख्यमंत्री का जवाब सुना. उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला ऐसे में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. वहीं पत्र बम के सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक के दफ्तर से किसी व्यक्ति ने पत्र की तस्वीर वायरल कर दी इसको लेकर विधायक को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने कहा कि पत्र में क्या कंटेंट था उसके आधार पर जांच होनी चाहिए. इसके अलावा जयराम ठाकुर ने एडीबी प्रोजेक्ट्स में सरकार पर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के भी आरोप लगाए हैं. इसके अलावा जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार के वक्त शिव धाम प्रोजेक्ट और धर्मशाला कन्वेंशल सेंटर  के दो प्रोजेक्ट के लिए धनराशि आवंटित की गई लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं हुआ है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.