किसान नेता सुरेश कौथ पहुंचे कुरुक्षेत्र..4 जनवरी को टोहाना में होने वाली महापंचयत का दिया न्यौता

कुरुक्षेत्र, 31 दिसंबर –संयुक्त किसान मोर्चा से संबंधित भाकियू किसान-मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश कौथ आज कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने कुरुक्षेत्र के किसानों को 4 जनवरी को टोहाना में बुलाई महापंचायत का न्योता दिया। और ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचयत में शामिल होने की अपील की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान नेता सुरेश कौथ ने बताया कि 9 जनवरी को पंजाब के मोगा में महापंचयत आयोजित की जा रही है। जिसमें केवल पंजाब का किसान होगा,वही संगठन राष्ट्रीय स्तर का होगा। इसके अलावा हरियाणा के टोहाना में महापंचायत करने का फैसला लिया गया है। टोहाना में 4 जनवरी को महापंचायत होगी। इसमें उनके 3 मुद्दे हैं। उनमें एक मुद्दा दिल्ली में चले किसान आंदोलन के दौरान मानी गई मांगो को लागू करवाना है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने कृषि नीति के नाम पर राज्य सरकारों को एक ड्राफ्ट भेजा है। जिसमें लगभग वहीं बातें जो किसानों द्वारा लंबे समय तक आंदोलन करके रद्द किए गए कृषि कानूनों की हैं।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जताई चिंता
 वहीं खनौरी, शंभू, नोएडा व अन्य बॉर्डरों पर चल रहे आंदोलन को लेकर उनकी मांग है कि सरकार बातचीत का रास्ता खोले और किसानों की मांगें माने। वही उन्होंने खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के जीवन व स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। सरकार पर भड़ास निकालते हुए सुरेश कौथ ने कहा कि क्या डल्लेवाल की जान की कीमत इतनी कम है कि सरकार कोई रास्ता निकाले। सरकार को शर्म आनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.