हरियाणा के कई इलाकों में लगातार दो दिन से हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद बढ़ी ठिठुरन

अम्बाला, 1 जनवरी – हरियाणा के कई इलाकों में लगातार दो दिन से हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी का  असर अब मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है ! पश्चिम से चलने वाली शरद हवाओं के चलते पारा लुढ़क गया है, जिससे अंबाला में सर्दी का सितम बढ़ गया है। बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ती ठंड ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त करके रख दिया है ! ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेने पर मजबूर हो गए है। बढ़ती ठंड का असर लोगों के व्यापार पर भी पड़ने लगा है !
हरियाणा के कई इलाकों में लगातार दो दिन हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं पहाड़ों में भी हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ देखा जा सकता है !पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है ! दिन के तापमान 16° से नीचे चला गया है और रात के तापमान भी 7° से नीचे चला गया है ! बारिश और पश्चिम से चल रही ठंडी हवाओं से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि बारिश होने से अंबाला का AQI लेवल में काफी सुधर गया है। अंबाला AQI 112 हो गया है ! बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है.
स्कूलों के बच्चों की 1 जनवरी से 15 जनवरी तक छुट्टियां 
वहीं हरियाणा सरकार ने ठंड को देखते हुए स्कूलों के बच्चों की 1 जनवरी से 15 जनवरी तक छुट्टियां कर दी  है। ठंड का असर अब लोगों के व्यापार पर भी पड़ने लगा है क्योंकि ठंड के कारण लोग बाजारों में नहीं आ रहे !  लोगों का कहना है कि कई दिनों से सूरज नहीं निकला जिसके कारण ठंड काफी बढ़ गई है और अभी पता नहीं ये मौसम और कितने दिन तक चलने वाला है ! लोगों का कहना है कि ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले क्योंकि ठंड ज्यादा पड़ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की तैनाती पर अध्यापक संघ का विरोध, सरकार से पुनर्विचार की मांग

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के फैसले पर राजकीय अध्यापक संघ ने चिंता जताई है। संघ का कहना है कि शिक्षकों को लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त रखने से विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में संघ ने मुख्य सचिव...

शिमला ग्रीष्मोत्सव में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश, ‘MAA’ महानाटी से जागरूक होंगी माताएं

शिमला,संजू -अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दौरान समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति जनचेतना बढ़ाने के उद्देश्य से ‘MAA (Mothers Against Abuse and Addiction)’ विषय पर एक विशेष थीम आधारित महानाटी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 09 जून को दोपहर 3 बजे से सायं...

मैकलोडगंज में दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, उस्ताद अमजद अली खान ने किया सम्मानित

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला के मैकलोडगंज स्थित निवास पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को बुधवार को ग्रैमी अवॉर्ड औपचारिक रूप से भेंट किया गया। यह सम्मान प्रख्यात सरोद वादक और भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अमजद अली खान ने अपने दोनों पुत्रों अयान अली बंगश और अमान अली बंगश के साथ मुलाकात के दौरान प्रदान...

20 दिनों से अंधेरे में बिहाली पंचायत, ट्रांसफार्मर जलने से 60 परिवार परेशान

चंबा,मंजूर पठान -:चंबा जिले के विधानसभा क्षेत्र चुराह की बिहाली पंचायत के कुंडोडी गांव में पिछले करीब 20 दिनों से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण दर्जनों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर भेजा...

अर्नी विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक AI एवं रोबोटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

इंदौरा,कांगड़ा-:तकनीकी शिक्षा, नवाचार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अर्नी विश्वविद्यालय, इंदौरा ने कर्नाटक की प्रतिष्ठित सिरेना टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं रोबोटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है। यह पहल क्षेत्र के युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.