पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट धर्मवीर नैन को भी मिलेगा अर्जुन अवार्ड

6 जनवरी,सोनीपत —जिले के दो स्टार खिलाड़ियों काे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पैरा ओलंपियन धर्मबीर नैन व स्टार हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 जनवरी को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों ने पेरिस में हुए ओलंपिक व पैरालंपिक में पदक जीतकर देश के साथ जिले का भी नाम चमकाया था, धर्मवीर नैन ने अवॉर्ड मिलने की खुशी जताई तो कई मामलों में सरकार की मंशा पर सवाल उठाए.  उन्होंने कहा कि सरकार को खेल रत्न अवॉर्ड देना चाहिए था,तो हरियाणा सरकार ने अभी तक क्लास वन नौकरी नहीं दी   ।
धर्मवीर नैन ने जताई खुशी तो सरकार पर भी उठाए सवाल
मूलरूप से गांव भदाना हाल विशाल नगर निवासी धर्मबीर नैन ने पेरिस पैरालंपिक में क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। धर्मबीर नैन इससे पहले रियो व टोक्यो पैरालंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित होने पर धर्मबीर नैन के परिवार में जश्न का माहौल है। धर्मबीर नैन ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। आज बहुत खुशी हो रही है। वर्ष 2012 में नहर में छलांग लगाने के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और आधे से ज्यादा शरीर ने काम करना बंद कर दिया था। अमित सरोहा के मार्गदर्शन खेलना शुरू किया और अब देश का नाम चमका रहे हैं। तो उन्होंने सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को खेल रत्न अवॉर्ड देना चाहिए वहीं हरियाणा सरकार ने उसे वन क्लास नौकरी नहीं दी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया वहां हम जीत गए तो सरकार डबल बैंच में चली गई।
धर्मबीर नैन की उपलब्धियां 
वर्ष 2016 में रियो व 2021 में टोक्यो पैरा ओलंपिक में भाग लिया। वर्ष 2018 में जकार्ता में क्लब थ्रो में रजत पदक जीता। वर्ष 2022 में दुबई में हुई फैजा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत व वर्ष 2024 में जापान के कोबे में विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य जीता था। साल 2024 में प्लेयर ऑफ द ईयर (पैरा) का खिताब से नवाजा गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती, सोशल मीडिया बयानबाजी पर होगी कार्रवाई

शिमला,संजू- :हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है।इसी कड़ी में मंगलवार को शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की। बैठक के...

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मंडी/धर्मवीर-:बंदर ने कुत्ते के बच्चे को उठाया और पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी यह रही कि कुत्ते का बच्चा बंदर के साथ ऐसे चिपका रहा जैसे बंदर का बच्चा अपनी मां के साथ चिपका रहता है।यह सारा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में रिकार्ड कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो...

नीट पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण, भविष्य में रोकथाम के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी : शिक्षा

शिमला,संजू-:देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना समय की आवश्यकता है। रोहित ठाकुर ने कहा...

नॉर्वे-हिमाचल सहयोग को नई दिशा, मुख्यमंत्री ने निवेश और तकनीकी साझेदारी का दिया आमंत्रण

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे के बीच सतत विकास,पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया है।उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक और पर्यावरणीय चुनौतियां समान हैं,इसलिए आपसी साझेदारी से ऐसे नवाचार विकसित किए जा सकते हैं जो पर्वतीय क्षेत्रों के लिए...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किए 600 मेधावी छात्र छात्राएं

अमृतसर -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी द्वारा बीबीके डीएवी महाविद्यालय, अमृतसर में भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 20 विद्यालयों के 600 से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.