/ Nov 08, 2026

HMPV वायरस की भारत में एंट्री…इस वायरस से डरिए नही, एहतियात बरतिए

चंडीगढ़,7 जनवरी- कोरोना जैसे HMPV वायरस के केस बढ़कर 8 हो गए हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 2 केस सामने आए। यहां एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का संक्रमित मिला है।दोनों ही बच्चों को लगातार सर्दी-बुखार था। इसके बाद प्राइवेट लैब की जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती नही करना पड़ा। इलाज के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल में है।इससे एक दिन पहले कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक केस मिलाकर वायरस के कुल 6 मामले सामने आए थे। सभी पीड़ित बच्चे हैं।
बता दें कि चीन में खतरा बन चुके एचएमपीवी वायरस की भारत में एंट्री हो चुकी है। देश में  सोमवार को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण के सात मामले सामने आए। इनमें से बेंगलुरु, नागपुर और तमिलनाडु में दो-दो और अहमदाबाद में एक मामला है। हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि इस वायरस से अभी किसी तरह के खतरे की बात नहीं है।  यह कोविड-19 के लिए सही था, और यह HMPV के लिए भी सही है। लेकिन कोविड-19 के विपरीत, HMPV लंबे समय से मौजूद है। साथ ही इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह भारत में पहले की तुलना में अधिक तेजी से फैल रहा है। इस वायरस से डरिए नही एहतियात बरतिए और छोटे बच्चों का खास तौर पर ख्याल रखें और जिन बच्चों को दो से तीन दिन खांसी जुखाम और तेज बुखार हो उनका ख्याल रखा जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.