दिल्ली (एकता): दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा से लोगों का दम घुटने लगा है। जिसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 2 दिन के लिए बंद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक AQI के ‘गंभीर’ क्षेत्र में जाने के कारण स्कूल बंद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि PM2.5 की सांद्रता सुरक्षित सीमा से 7 गुना अधिक है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 5वीं क्लास तक के ही स्कूल बंद रहेंगे। प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

वायु प्रदूषण बच्चों और बुजुर्गों के लिए सबसे ज्यादा जह+रीला माना जा रहा है। इसके तहत गैर-जरूरी निर्माण गतिविधियों और डीजल से चलने वाले ट्रकों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने को बोला गया। दिल्ली-एनसीआर में प्रतिकूल मौसम और जलवायु परिस्थितियों के कारण प्रदूषण का स्तर अभी और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। जिससे लोगों को अब और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। तीसरे चरण में दिल्ली से बाहर पंजीकृत हल्के वाणिज्यिक वाहनों, डीजल से चलने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
