/ Nov 07, 2026

पटवारियों और कानूनगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन…पेन डाउन स्ट्राइक की चेतावनी

बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-उपायुक्त कार्यालय परिसर में मंगलवार को कानूनगो एवं पटवारी संघ ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।संघ के बैनर तले जुटे पटवारियों और कानूनगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया।

सरकार के इस फैसले के खिलाफ आपत्ति

संघ के प्रधान सुनील दत्त जोशी ने बताया कि पटवारियों और कानूनगों की भर्ती जिला कैडर के तहत हुई थी,लेकिन अब सरकार ने अचानक एक नोटिफिकेशन जारी कर उन्हें स्टेट कैडर में बदल दिया है।उन्होंने कहा कि यह निर्णय पटवारियों और कानूनगों के हितों के खिलाफ है और इससे उनकी सीनियरिटी पर असर पड़ेगा।संघ ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है और इसे रद्द करने की मांग की है।हालांकि,सरकार और संघ के बीच वार्ता जारी थी,लेकिन कोई ठोस नतीजा न निकलने पर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया गया।संघ के प्रतिनिधियों ने साफ कर दिया कि यदि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाती और वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं करती,तो राज्य स्तर पर पेन डाउन स्ट्राइक शुरू की जाएगी।बिलासपुर में दो दिन तक चलने वाले इस प्रदर्शन के पहले दिन ही बड़ी संख्या में पटवारी और कानूनगो एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर मुखर दिखे।अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.