संयुक्त किसान मोर्चा ने शुरू की भूख हड़ताल… सिरसा लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना

सिरसा,5मार्च-एमएसपी खरीद गारंटी कानून सहित किसानों की मांगों को लेकर 13 फरवरी 2024 से किसान आंदोलन-2 शंभू खनौरी व रतनपुर बॉर्डरों पर धरना जारी है। बॉर्डर पर बैठे किसानों से जब लंबे समय तक भारत सरकार ने बातचीत नहीं की तो जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मानी हुई मांगों को लागू करवाने के लिए 26 नवंबर,2024 को आमरण-अनशन शुरू किया,जिसे आज 100 दिन पूरे हो गए हैं।संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक भारत और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर देश भर में किसानों ने बुधवार को जिला मुख्यालयों के सामने भूख हड़ताल की।सिरसा में भी किसानों द्वारा सिरसा लघु सचिवालय में भूख हड़ताल पर जाते समय पुलिस द्वारा किसानों को रेलवे पुल के ऊपर रोक गया, वहीं पर किसानों ने अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद उन्हें डीसी ऑफिस जाने दिया गया, उसके बाद बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में लघु सचिवालय (डीसी ऑफिस) सिरसा में 24 घंटे के लिए 100 से भी ज्यादा किसान आमरण-अनशन पर बैठ गए हैं।

आज 100 किसानों ने भूख हड़ताल 24 घंटे के लिए रखी

सिरसा में मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून सहित किसानों की मांगों को लेकर 13 फरवरी से चल रहे किसान आंदोलन-2 में 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर आमरण-अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन आज 100वें दिन में पहुंच जाएगा। भारतीय किसान एकता ने पिछले दिनों निर्णय लिया था कि डल्लेवाल के अनशन के समर्थन में बुधवार, 5 मार्च 2025 को लघु सचिवालय (डीसी ऑफिस) में सिरसा जिले के 100 किसान 24 घंटे के लिए हड़ताल पर बैठेंगे। आज 100 किसानों ने भूख हड़ताल 24 घंटे के लिए रखी है अगले दिन 6 मार्च,वीरवार को सुबह 11 बजे समाप्त की जाएगी।

डल्लेवाल किसान व मजदूर की लड़ रहे लड़ाई

लखविंदर औलख ने कहा कि देश के किसानों को एमएसपी दिलवाने के लिए डल्लेवाल अपने शरीर पर कष्ट झेल रहे हैं। देश के हर किसान व मजदूर की लड़ाई वह लड़ रहे हैं, हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि किसान आंदोलन-2 मजबूत करने के लिए डल्लेवाल की ताकत बने और 19 मार्च को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ 7वें दौर की वार्ता में सरकार हमारी मानी हुई मांगें लागू करने को मजबूर हों।औलख ने कहा कि बीती रात संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक भारत की जूम मीटिंग हुई जिसमें पास किया गया कि देश के हर राज्य में जिला मुख्यालयों पर 5 मार्च को डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी।8 मार्च को शंभू,खनौरी व रतनपुरा बॉर्डरों पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून को समर्पित महिला दिवस मनाया जाएगा।पंजाब,हरियाणा व राजस्थान से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर महिलाएं शंभू, खनौरी व रतनपुरा मोर्चों पर पहुंचेंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

CM ऑफिस,किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है।शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है।नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी,इसलिए नए कार्यालय की जरूरत महसूस हुई।वहीं...

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

शिमला-:शिमला निवासी और दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे दिनेश भट्ट को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्होंने मंगलवार को पद की शपथ ग्रहण की। 57 वर्षीय न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट का न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है।वर्ष 1969 में शिमला में...

कांगड़ा में 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर, गौ सदनों में 2,000 की जगह खाली

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है।जिले में संचालित 28 गौ सदनों की कुल क्षमता करीब 5 हजार पशुओं की है,लेकिन इनमें वर्तमान में लगभग 3 हजार पशु ही रखे गए हैं।इसके बावजूद करीब 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों से सामने आई...

अनिल शर्मा ने बयान पर दी सफाई, बोले- सुक्खू मेरे पिता पंडित सुखराम का लगाया पौधा, विकास के लिए सभी से लाता हूं सहयोग

मंडी/धर्मवीर-:सांसदों को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद उठे राजनीतिक विवाद पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने सफाई दी है।सोमवार को कोटली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि उनके बयान का आशय किसी व्यक्ति या संस्था का अपमान करना नहीं था।उन्होंने कहा कि “सांसदों के तिलों में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.