मलाणा में 8 माह बाद भी नहीं बनी सड़क..ग्रामीणों को 12 किलोमीटर चढ़नी पड़ रही खड़ी चढ़ाई

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-हिमाचल में जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की मलाणा पंचायत।जहां बीते 8 महीने पहले मलाणा डेम फटने से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तो वही आज सड़क न होने का खामियाजा हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।ग्रामीणों को सड़क मार्ग से 12 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ रही है और इससे महिलाओं व बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राशन की व्यवस्था के लिए यहां पर एक तार स्पेन की व्यवस्था की गई है।लेकिन तार स्पेन का शुल्क अधिक होने से भी लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है।अब मलाणा देवता कमेटी ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि तार स्पेन का संचालन देवता कमेटी को दिया जाए।ताकि लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान ना उठाना पड़े।

तार स्पेन में एक बोरी का लिया जा रहा 350 रुपए शुल्क

गौर रहे कि मलाणा सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद सबसे बड़ी समस्या गांव में राशन पहुंचाने की आ रही थी।ऐसे में प्रशासन के द्वारा एक तार स्पेन यहां पर लगाया गया और उसका संचालन पंचायत को दिया गया। पंचायत के द्वारा अब वर्तमान में तार स्पेन का संचालन किया जा रहा है।लेकिन तार स्पेन में 70 किलो की एक बोरी को ले जाने का 350 रुपए शुल्क लिया जा रहा है।उसके बाद 35 किलो की बोरी को गांव तक पहुंचाने के लिए मजदूरों के द्वारा डेढ़ सौ रुपए अलग से चार्ज लिया जा रहा है।ऐसे में ग्रामीणों को आर्थिक रूप से भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है की त्रासदी के चलते उनकी सड़क क्षतिग्रस्त हुई है।इसके लिए पहले तो प्रशासन को तार स्पेन की व्यवस्था मुफ्त में करनी चाहिए थी।लेकिन पंचायत के द्वारा भी जो शुल्क लिया जा रहा है।वह काफी अधिक है और कई लोग इस शुल्क को चुका नहीं कर पा रहे हैं।ऐसे में इसका संचालन देवता कमेटी को दिया जाना चाहिए।क्योंकि देवता कमेटी के द्वारा 350 की बजाय ₹200 प्रति बोरी लेने पर विचार किया गया है।प्रशासन को चाहिए कि वह इस बारे जल्द विचार करें और पंचायत की बजाय देवता कमेटी के द्वारा इसका संचालन किया जाना चाहिए।

देवता कमेटी से जुड़े हुए प्रतिनिधि ने बताई ये समस्या

देवता कमेटी से जुड़े हुए प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह का कहना है कि जरी से उन्हें निजी वाहन कर तार स्पेन तक जाना पड़ता है और उसके बाद तार स्पेन से माध्यम से अपना राशन दूसरी ओर भेजा जाता उसके बाद करीब 12 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर वे अपने गांव पहुंचते हैं।उन्होंने बताया कि गांव में जब भी कोई महिला गर्भवती या बीमार हो तो उसे भी नीचे सड़क तक लाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।खराब मौसम में यह स्थिति काफी खराब हो जाती है।अब राशन की व्यवस्था के लिए जो तार स्पेन लगाया गया है।उसका संचालन देवता कमेटी के द्वारा किया जाए। इसके बारे में एसडीएम कुल्लू को भी एक ज्ञापन सौंपा गया है।

मलाणा में जमदग्नि ऋषि देवता कमेटी के सदस्य का कहना ये

मलाणा में जमदग्नि ऋषि देवता कमेटी के सदस्य निलेश गौतम ने कहा कि यहां पर प्रशासन के द्वारा निजी कंपनी को सड़क की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।लेकिन निजी कंपनी भी इस काम में काफी देरी बरत रही है।बीते दिनों खराब हुई मौसम के चलते फिर से सड़क को नुकसान हुआ है।अगर सड़क जल्द नहीं बनती है तो इससे ग्रामीणों की समस्या और बढ़ेगी। प्रशासन को चाहिए कि वह इस बारे निजी कंपनी प्रबंधन को निर्देश जारी करें। ताकि जल्द से जल्द सड़क को गांव तक पहुंचा जा सके।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला का कहना ये

वहीं एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया की तार स्पेन का संचालन फिलहाल पंचायत के द्वारा किया जा रहा है।ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि इसका संचालन अब देवता कमेटी को दिया जाए। इसके बारे में बीडीओ भुंतर को निर्देश दिए गए हैं।बीडीओ भुंतर के द्वारा इस पूरी स्थिति का जायजा लिया जाएगा और उसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गर्मी से राहत पाने धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटक आईपीएल मुकाबले ने बढ़ाई रौनक, ट्रैफिक जाम बना बड़ी चुनौती

धर्मशाला, राहुल -:मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों धर्मशाला और मैक्लोडगंज का रुख कर रहे हैं। सुहावने मौसम, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पहुंच रहे हैं। वहीं 26...

उद्योगपति नरिंदर भंवरा और जतिंदर मित्तल ने कल लगने वाले धरने की तैयारियों का लिया जायजा

-इंडस्ट्री एसोसिएशनों ने सरकार व अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,   लुधियाना, 24 मई (दलजीत विक्की)पंजाब सरकार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा इंडस्ट्री पर कथित तौर पर थोपे जा रहे उद्योग विरोधी फैसलों और लगातार हो रही परेशानियों के खिलाफ लुधियाना की सभी प्रमुख औद्योगिक एसोसिएशनें सोमवार को फोकल पॉइंट फेज-5 स्थित पंजाब...

आईजीएमसी शिमला ने रचा इतिहास, पहली बार रोबोटिक तकनीक से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल Indira Gandhi Medical College and Hospital यानी आईजीएमसी शिमला ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत यानी कोलन कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी की गई है। इस उपलब्धि को प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक की दिशा...

95.67 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, ज्वाली के गौरव कुमार पर जिला कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन

राहुल चावला ,धर्मशाला – कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वाली के चलवाड़ा निवासी गौरव कुमार और उसके परिवार की 95,67,741 मूल्य की कथित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। जानकारी के...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.