/ Aug 30, 2026

आयुष खेल मंत्री यादवेन्द्र गौमा ने नवाजे जयसिंहपुर कॉलेज के होनहार..कवंर दुर्गा चंद की प्रतिमा का भी किया अनावरण

कांगड़ा,6 मार्च(TSN)-आयुष खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने गुरुवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के कवंर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।उन्होंने पूर्व मंत्री और समाज सेवक कवंर दुर्गा चंद को याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई मांग को पूर्ण करते हुए महाविद्यालय परिसर में एक्यूप्रेशर ट्रैक के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।उन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने पुरस्कृत छात्रों को बधाई देते हुए आशा जताई।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

कॉलेज परिसर में एक्यूप्रेशर ट्रैक के निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा

आयुष मंत्री यादवेन्द्र गौमा कहा कि वार्षिक पारितोषिक समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा का प्रदर्शन करने और प्रोत्साहन के लिये बेहतर अवसर होता है।उन्होंने कहा कि युवा शक्ति हमारी बहुमूल्य सम्पदा है उनकी उर्जा का सकारात्मक सदुपयोग करके सम्पूर्ण विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने अध्यापकों से भी आह्वान किया की गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का समय समय पर मार्गदर्शन भी करें।उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।वहीं यादवेन्द्र गौमा ने महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई मांग को पूर्ण करते हुए महाविद्यालय परिसर में एक्यूप्रेशर ट्रैक के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।

कॉलेज में रिक्त चल रहे प्राध्यापक के पदों को भरने का आश्वासन

आयुष मंत्री ने कहा कि यहां पर बीसीए और पीजीडीसीए की कक्षाएं भी आरंभ कर दी गई है।निकट भविष्य में इस महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू करने का भी प्रयास किया जाएगा।उन्होंने महाविद्यालय में रिक्त चल रहे प्राध्यापक के 5 पदों को जल्द भरने का भी आश्वासन दिया।उन्होंने महाविद्यालय के सफल संचालन के लिए अपनी और सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग देने की बात कहीं।आयुष मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रोत्साहन के लिए 51 हजार की धनराशि देने का भी ऐलान किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.