/ Nov 08, 2026

क्रिकेट ग्राउंड पर बवाल..हिमाचल के दो दिग्गज सितारे कुलदीप शर्मा और ए.सी भारद्वाज के बीच टकराव

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रीमियर लीग के क्रिकेट मैदान पर बल्ले-गेंद का नहीं, बल्कि अहम और”झगड़े” का तांडव देखने को मिला!ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे सेलिब्रिटी मैच में हिमाचल के दो दिग्गज सितारों–नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पहाड़ी गायक एसी भारद्वाज के बीच जंग-ए-मैदान छिड़ गई।मामला इतना गरमाया कि दोनों एक-दूसरे के ख़िलाफ़ आग उगलने लगे और स्थिति यहाँ तक पहुँच गई कि “क्रिकेट”की पिच पर “कबड्डी” का अंदाज आ गया! मैदान पर मौजूद दर्शकों की आंखें फटी रह गईं! दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे पर बयानों की बाउंसर फेंकी, माहौल इतना गरम हो गया कि लोगों को लगने लगा कहीं यह बहस हाथापाई में न बदल जाए। मैदान पर सनसनी का माहौल बन गया और हर कोई इस नजारे को देखता रह गया।

दूसरी सेलिब्रिटी टीम बनाने पर भड़के कुलदीप..ए.सी भारद्वाज ने किया चैलेंज

दरअसल,घटना तब भड़की जब कुलदीप शर्मा ने रातों-रात बनाई गई दूसरी सेलिब्रिटी टीम के साथ मैच खेलने से साफ़ इनकार कर दिया। नाटी किंग ने गुस्से में कहा,”यह लीग सिर्फ़ एक सेलिब्रिटी मैच के लिए तय हुआ था, लेकिन कुछ लोगों ने चुपके से दूसरी टीम गढ़ दी!ये तो धोखा है। मैं इस फ़र्ज़ीवाड़े का हिस्सा नहीं बनूँगा!”उनका ये बयान सुनते ही ए.सी भारद्वाज,जो दूसरी टीम के कप्तान थे,आग बबूला हो गए।एसी ने कुलदीप पर निशाना साधते हुए चिढ़ाते हुए कहा, “अगर हिम्मत है,तो मैदान में उतरो!टीम बदलने का बहाना करके पीठ दिखाना आसान है।” इसके बाद तो माहौल बारूद की तरह फट पड़ा! दोनों सितारे आमने-सामने आ गए और तीखे तेवरों में बहस शुरू हो गई।

भाषा इतनी गर्म कि लगा कुछ भी हो सकता है!

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि”दोनों की आँखों में चिंगारी थी, और भाषा इतनी गर्म कि लगा कुछ भी हो सकता है!”मामला बढ़ता देख ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष कृपाल सिंह पसरीचा को बीच-बचाव करना पड़ा। उन्होंने किसी तरह गुस्से की आग को ठंडा किया और मामला शांत कराया।इस विवाद के बाद जब मैच शुरू हुआ, तो किस्मत ने दोनों को करारा सबक सुनाया!कुलदीप और एसी दोनों की टीमें मैच हार गईं।दर्शकों का कहना है,”जितनी एनर्जी इन्होंने झगड़े में लगाई,अगर मैच में लगाते तो शायद जीत जाते!”सवाल ये है कि क्या ये विवाद सिर्फ़ क्रिकेट के मैदान तक सीमित था,या फिर हिमाचल के ये दो सितारे अब एक-दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बन गए हैं?

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.