/ Oct 18, 2026

कुरुक्षेत्र में किसान 12 मार्च को बंद करेंगे NH-152 का काम..NHAI पर वादा तोड़ने का आरोप

कुरुक्षेत्र,10 मार्च-कुरुक्षेत्र में NH-152 के निर्माण के लिए अधिकृत जमीन के बकाया मुआवजे की मांग को लेकर पिहोवा के किसान रेस्ट हाउस में इकट्ठा हुए। यहां किसानों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर 12 मार्च को हाईवे का काम 1 दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया। जिलेभर के किसान उस दिन ठोल की नई अनाज मंडी में एकत्रित हाेंगे।

मीटिंग के बाद BKU के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि साल 2014 में सरकार ने NH-152 के निर्माण के लिए कुरुक्षेत्र जिले के 11 गांवों के किसानों की जमीन को एक्वायर किया था।इन जमीन को नए एक्ट के तहत एक्वायर कर 100 प्रतिशत हर्जाना (सोलेशियम) और ब्याज के साथ करीब 66 लाख रुपए किसानों को 4 महीने के अंदर देना तय किया था।

प्रशासन ने वादा तोड़ा

चढूनी के मुताबिक,नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI)ने उस समय किसानों को करीब 66 लाख रुपए में से 45 लाख रुपए दिए थे,मगर बकाया राशि के लिए किसान संघर्ष करते रहे।पिछले महीने BKU ने बकाया मुआवजे के लिए लघु सचिवालय पर धरना देकर 20 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया था।

मीटिंग में प्रशासन ने लिया टाइम

इस पर प्रशासन ने उनके साथ मीटिंग कर 7 मार्च तक जमीन का बकाया मुआवजा देने का आश्वासन दिया। साथ ही मीटिंग में NHAI ने उनको मुआवजे के लिए कहीं कोई अपील नहीं करने का आश्वासन दिया था,मगर NHAI ने किसानों के साथ विश्वासघात करते हुए वादा तोड़ दिया।

NHAI ने डाली अपील

NHAIने असमानपुर,गुमथला गढू और पिहोवा के किसानों को प्रति एकड़ 26 लाख रुपए मुआवजा देने की बजाय कोर्ट में अपील डाल दी,जबकि मीटिंग में तय हुआ था कि प्रशासन अपनी ओर से कोई अपील नहीं डालेगा।किसान चाहे तो अपील कर सकता था।NHAI किसानों को मुआवजा देने में रोड़े अटकाने का काम कर रहा है।

12 मार्च को रोकेंगे काम

अब रोष स्वरूप किसान 12 मार्च को ठोल की नई अनाज मंडी में इकट्ठा होंगे।यहां से रोष प्रदर्शन करते हुए किसान हाईवे पर चल रहे काम को बंद करवाएंगे।1 दिन के लिए काम को बंद रहेगा।अगर उसके बाद भी प्रशासन ने मुआवजा नहीं दिया तो कोई कड़ा निर्णय लिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.