बिलासपुर में गोलीकांड मामले पर नेता विपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

मण्डी,15 मार्च(TSN)-बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर गोलीकांड मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर में इस तरीके से दिन दहाड़े गोलियां चलाई गई हो।इसके पहले भी इसी तरीके की घटना हुई जिसमें पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस द्वारा समय रहते सख्त कार्रवाई की गई होती दोनों बार की गोलीबारी की घटनाएं सामने नहीं आती और प्रदेश में इस तरह की अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगती।इस मामले में सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे जिससे प्रदेश में अपराधिक तत्वों पर लगाम लग सके।

इस मामले की गंभीरता से जांच हो-जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच हो और इस प्रकरण में दोषी समस्त अपराधियों पर कानून के तहत कार्रवाई हो।प्रदेश में पुलिस का काम सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है।सीआईडी का काम खुफिया जानकारी इकट्ठा करना है जिससे किसी प्रकार की आपराधिक साजिश,अनहोनी का पता चल सके और पुलिस उस पर समय रहते निवारक कार्रवाई करके उसे काबू कर सके। बता दें कि सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडल जंजैहली और थुनाग के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की।बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के साथ भारतीय जनता पार्टी के दोनों मंडलों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.