अंबाला (एकता): हरियाणा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। जिसको देखते हुए जींद में भी प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक तेज हवाएं चलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि हरियाणा का फतेहाबाद सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया है। राज्य के 14 शहर वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर के चपेट में रहे।
फरीदाबाद व सोनीपत का एक्यूआई 400 से पार रहा। मंगलवार को जींद में भी प्राथमिक स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर दिवाली के दौरान फिर से प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं। अगले सात दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को हिसार का एक्यूआई 425 दर्ज किया गया था। उधर, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
