बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस Sara Ali Khan ने जानें कैसे दो हफ्ते में घटाया बेली फैट, फोटो शेयर कर दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन

मुंबई (एकता): बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस Sara Ali Khan हमेशा कुछ न कुछ नया करके अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में दो हफ्ते में अपना बेली फैट घटाया है। बता दें कि मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी सारा अली खान ने खूब सुर्खियां बटोरीं। वह पिंक कलर के आउटफिट में काफी अच्छी दिख रही थी। लहंगे के साथ उन्होंने हॉल्टर नेक ब्लाउज पेयर किया था।  मैचिंग स्टड्स और हेयर बन में सारा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।


फोटो शेयर करते हुए दिखाया अपना ट्रांसफॉर्मेशन 

खास बात यह है कि अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि उसने सिर्फ दो हफ्ते में अपना बेली फैट घटाया है। हालांकि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए अपना ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया। उन्होंने 3 तस्वीरों का एक कॉलाज पोस्ट किया है। उनमें एक जिम आउटफिट में एक फोटो है, जो कि सबसे पहले लगी हुई है। इस तस्वीर में सारा ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और लाइट ब्लू ट्राउजर में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस तस्वीर में उन्होंने अपने फैट बेली को फ्लॉन्ट किया हुआ है। जो 2 तस्वीरें अलग से हैं उनमें वे ट्रैडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। जिसमें आपको साफ नजर आएगा कि उनका बेली घटा हुआ है।


बेली फैट घटाकर
सारा खान हुई खुश

सारा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें बताया कि पहले उन्हें ये फोटो अपलोड करते हुए हिचकिचाहट हो रही थी, लेकिन उन्हें काफी गर्व भी महसूस हुआ। उन्होंने लिखा- ‘ईमानदारी से कहूं तो इस टॉप फोटो को अपलोड करने में बहुत अनकंफर्टेबल महसूस हुआ। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह इतना वजन कम कर लेगी।’


‘फिटनेस एक सफर है…’

खास बात यह है कि सारा ने इसके लिए 2 लोगों को क्रेडिट भी दिया है। उन्होंने लिखा- ‘मुझे ट्रैक पर रखने के लिए @dr.siddhant.bhargava और @food.darzee को सच में थैंक्यू। हॉलीडे कैलोरी को goodbye बोला। जो सबसे अच्छी बात…वो है फिटनेस एक सफर।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.