दिल्ली (एकता): दिवाली की खुशी हर किसी को अलग ही होती है। सालभर इस त्योहार का हर कोई इंतजार करता है। दिवाली के मौके पर कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को बोनस मिलना त्योहार का मजा दुगुना कर देता है। ऐसा ही एक खुशखबरी दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने मंगलवार को दी।
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इस बार दिवाली पर दिल्ली नगर निगम के सभी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। 6900 रुपए रेगुलर कर्मचारियों और 240 दिन काम करने वाले डेलीवेजर को 1184 रुपए मिलेगा। इससे पहले सोमवार को दिल्ली सरकार ने भी दिवाली पर अपने कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया था। हालांकि इसकी घोषणा मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिवाली पर सरकार ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को सात हजार रुपए का बोनस देगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। उनके लिए दिवाली का त्योहार अच्छा जाएगा।
