NH-152 के लिए एक्वायर जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू

कुरुक्षेत्र,2 अप्रैल-नेशनल हाईवे-152 के लिए एक्वायर जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों ने प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए लघु सचिवालय पर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बकाया मुआवजा देने के बजाय कोर्ट में केस डाल दिया,जिससे वे और अधिक परेशान हो गए हैं।

3 गांवों के किसानों का मुआवजा अटका

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 152 के निर्माण के लिए सरकार ने किसानों की एक्वायर की गई थी,लेकिन कुरुक्षेत्र के किसानां को अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिला। इससे नाराज होकर किसान लघु सचिवालय में धरना दे रहे हैं।चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

चढूनी ने बताया कि तीन गांवों के किसानों के प्रति एकड़ 26 लाख रुपए का मुआवजा अटका हुआ है। डीसी की अध्यक्षता में NHAI के अधिकारियों ने किसानों से वादा किया था कि वे मुआवजे के लिए कोर्ट में केस नहीं डालेंगे, लेकिन वादा तोड़ते हुए उन्होंने केस दायर कर दिया। जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है।

4 महीने में देना था मुआवजा

चढूनी ने बताया कि 2014 में सरकार ने नेशनल हाईवे-152 के लिए कुरुक्षेत्र जिले के 11 गांवों की जमीन एक्वायर की थी। नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत किसानों को 100 प्रतिशत सोलैशियम और ब्याज सहित 66 लाख रुपए प्रति एकड़ चार महीने के भीतर देने का वादा किया गया था। उस समय NHAI ने 66 लाख में से केवल 45 लाख रुपए किसानों को दिए,लेकिन बाकी पैसा अब तक बकाया है।

दो डीसी करवा चुके हैं बातचीत

बकाया राशि के लिए किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पिछले साल फरवरी में किसानों ने हाईवे जाम किया था। उस समय तत्कालीन डीसी शांतनु शर्मा ने किसानों और हाईवे अधिकारियों के बीच बैठक करवाई थी, जिसमें 54 करोड़ रुपए दिलाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद मौजूदा डीसी नेहा सिंह भी अधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी हैं, लेकिन NHAI ने हर बार किसानों को धोखा दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.