कंगना बोली..पिछले वर्ष के बिलों की करें जांच… अगर बिल 1 लाख के करीब हुए तो अपने शब्द लूंगी वापिस

Mandi,Dharamvir(TSN)-कंगना रनौत के मनाली स्थित घर के बिजली बिल को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के द्वारा स्पष्ट की गई स्थिती के बाद सांसद कंगना रनौत ने मीडिया के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया दी है।कंगना का कहना है कि बिजली बोर्ड उनके पिछले बिलों की जांच करें, यदि उनके यह बिल 1 लाख के करीब पाए जातें हैं तो वह अपने शब्द वापिस लेने के लिए तैयार हैं।यह बात उन्होंने मंडी मे दिशा कमेटी की अध्यक्षता के बाद मीड़िया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।

हर एक विषय को राजनीति से जोड़ना सही नहीं

कंगना ने कहा कि पिछले कई सालों से उनके बिल 5 से 6 हजार ही आया करते थे।बिजली बोर्ड के अनुसार फरवरी व मार्च महीने के यदि 20 हजार पेंडिंग थे तो 70 हजार अतिरिक्त बिल किस चीज का डाला गया है।जबकि उन्होंने न तो वहां कोई विस्तार किया है और न ही कोई फैक्ट्री उनके द्वारा वहां पर लगाई गई है।कंगना ने कहा कि वह भी इसी हिमाचल की आम निवासी हैं और उनके हर एक विषय को राजनीति से जोड़ना सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा सरकार व बिजली बोर्ड द्वारा उनके बिल को लेकर जनता के बीच झूठ फैलाया जा रहा है। सरकार व बोर्ड के कर्मचारियों को इस तरह से झूठ बोलना शोभा नहीं देता है।

दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता..

वहीं इससे पूर्व कंगना ने सांसद बनने के बाद पहली बार मंडी दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की। डीआरडीए सभागार में यह बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और संबंधित विभाग द्वारा संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी सांसद के समक्ष रखी।बैठक में सांसद कंगना रनौत मंडी से पंडोह के बीच जारी निर्माणाधीन फोरलेन के कार्य में लगातार हो रही देरी पर एनएचएआई अधिकारियों की क्लास लगाते हुए भी नजर आयी।सांसद ने इस कार्य को तय सीमा में पूरा करने के आदेश भी एनएचएआई अधिकारियों को दिए। सांसद कंगना ने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल के लिए पहले ही रोड़ मैप तैयार कर दिया है और उसी रोड़ उनके द्वारा काम किया जाएगा।ताकि केंद्र सरकार और पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाया जा सके। दिशा कमेटी के गठन में की गई देरी के सवाल पर कंगना ने कहा कि अन्य सांसदों की अपेक्षा उन्होंने पहले ही अपनी कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी गठन के काफी समय पहले से वह जनता के बीच जा रही हैं और अपनी सांसद निधि भी बांट रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

शिमला-:रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

अंबाला।हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना...

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

शिमला-:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण के दायरे में शांति विहार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.