अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शहर की असली ताकत मेहनतकश लोग हैं। “आप ही इस शहर की रीढ़ की हड्डी हैं। आपकी मेहनत से ही यह सिस्टम चलता है। अगर आप रुक जाएं, तो शहर रुक जाता है,” उन्होंने कहा।उन्होंने कहा कि आज तक लोगों के असली मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। “सड़कें, सीवर और लाइट लगाना ही विकास नहीं है। असली विकास वह है, जहां आम इंसान को बेहतर इलाज, बच्चों को शिक्षा और युवाओं को रोजगार मिले,” उन्होंने जोर देते हुए कहा।
सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि आज भी गरीब मरीजों को दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती हैं और कई बार टेस्ट के पैसे न होने के कारण बिना इलाज के ही वापस जाना पड़ता है।युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि दसवीं के बाद के पांच साल जीवन की दिशा तय करते हैं। “जो इस समय को पढ़ाई में लगाता है, वह आगे बढ़ता है, नहीं तो कम वेतन वाली नौकरियों में फंस जाता है। आज 20-50 हजार रुपये की सैलरी में भी घर चलाना मुश्किल है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने बेरोजगारी और नशे के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए नए उद्योग, फैक्ट्रियां और रोजगार के अवसर पैदा करना जरूरी है।अक्षय शर्मा ने लोगों से अपील की कि जब भी कोई नेता वोट मांगने आए, तो उससे सवाल जरूर पूछें। “रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सवाल पूछना आपका अधिकार है,” उन्होंने कहा।उन्होंने वोट के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “आपकी वोट आपकी इज्जत है। यह एक दिन का नहीं, बल्कि पांच साल का फैसला होता है। इसे कभी भी छोटे लाभों के लिए न बेचें।”अंत में उन्होंने कहा कि एक विकसित परिवार, विकसित मोहल्ला और विकसित क्षेत्र मिलकर ही एक मजबूत और विकसित अमृतसर की नींव रखते हैं।“मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत अक्षय शर्मा द्वारा आनंद एवेन्यू, प्रीत नगर और हलका उत्तरी के अन्य क्षेत्रों में भी बैठकों का आयोजन किया गया।
इस दौरान पावन कुमार हैप्पी सरपंच, समदिश महाजन, अभे सूरी, सूरज वधवा, दिलबाग सिंह, राजपाल सिंह, बित्तू प्रधान, कुलवंत सिंह, बेबी, राम कृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.