सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश के बागवानों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए खरीद व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी खरीद सीजन शुरू होने से पहले सभी खरीद केंद्रों की सूची जारी कर दी जाए ताकि बागवानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि किसानों को समय पर जानकारी, बेहतर सुविधाएं और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था उपलब्ध हो। इसके लिए एचपीएमसी को आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ अपनी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 में एमआईएस के तहत हुई रिकॉर्ड सेब खरीद का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष एचपीएमसी ने लगभग 98,540 मीट्रिक टन सेब की खरीद की थी, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व में हिमफेड भी इस प्रक्रिया का हिस्सा रहता था, लेकिन अब राज्य सरकार ने पूरी जिम्मेदारी एचपीएमसी को सौंप दी है और भविष्य में भी यही व्यवस्था जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने खरीद प्रक्रिया के पूर्ण डिजिटलीकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि अगले सीजन से खरीद से संबंधित पूरा डेटा ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि भुगतान प्रक्रिया भी अधिक तेज और व्यवस्थित होगी।उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से बागवानों को अपनी उपज और भुगतान संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार बागवान हितैषी निर्णय ले रही है। यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली लागू करने जैसे कदमों से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य मिल रहा है। साथ ही सरकार ने एमआईएस के तहत लंबित भुगतान निपटाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि भी जारी की है, जिससे हजारों बागवानों को राहत मिली है।
बैठक में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

2027 चुनावों की तैयारी में कांग्रेस एक्शन मोड में, केहर सिंह खाची को नोटिस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर पार्टी की आगामी रणनीति,संगठनात्मक गतिविधियों और आंतरिक अनुशासन को लेकर स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने वाले नेताओं के...

भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने के बजाय अपने तीन साल के कार्यकाल की चिंता करें: सुरेश कश्यप

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। CPRI मुख्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा सांसदों की भूमिका पर सवाल उठाने के बजाय अपने तीन साल के...

विजिलेंस पूछताछ के बाद बोले जनक राज- सरकार सही है, तो सिटिंग जज से कराए हिमकेयर मामले की जांच

शिमला/संजू-:हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच भरमौर से भाजपा विधायक डॉ.जनक राज गुरुवार को विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंचे डॉ.जनक राज से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई।वह पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद पर रह चुके हैं।पूछताछ के बाद डॉ. जनक राज ने सरकार...

पतलीकूहल स्कूल में खीर खाने से 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के दौरान खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।खीर खाने के कुछ ही समय बाद कई बच्चों को उल्टियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)...

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है।निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई,जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।बिलासपुर,हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई,जहां करीब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.