धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम को दी मनोहर सौगात, वाटिका चौक अंडरपास का किया उद्घाटन

भावना,गुरुग्राम(TSN): साइबर सिटी गुरुग्राम में धनतेरस के दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर वासियों को एक बड़ी सौगात दी हैं।  मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां वाटिका चौक पर बने अंडरपास का उद्घाटन किया। तकरीबन 109 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए अंडरपास से अब सोहना रोड से गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन जाने वाले और एसपीआर रोड पर जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
गुरुग्राम का नाम और इसमें लगने वाला जाम अक्सर सुर्खियों में रहता है मगर ऐसे में प्रदेश सरकार ने इस जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अपने तरीके से अलग-अलग सड़कों का निर्माण किया हैं। वहीं गुरुग्राम के बहुत सी मुख्य सड़कों पर अंडरपास भी प्रदेश सरकार की ओर से बनाए गए हैं जिसमें कुछ जिम्मेवारी जीएमडीए को दी गई है तो कुछ जिम्मेवारी जिला प्रशासन को। प्रदेश सरकार ने अब सोहना रोड की तरफ भी अपना रुख करना शुरू कर दिया है और सोहना रोड से लगती मुख्य सड़कों पर अंडरपास का काम किया जा रहा है जिसमें से एक बनकर तैयार हुआ है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एआज वाटिका चौक पहुंचकर किया हैं।
प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम में अंडरपास और फ्लाइओवर बनाने का काम बीते कई वर्षों से चल रहा हैं, मगर ऐसे में अब देखना होगा कि वाटिका चौक पर बनाए गए इस अंडरपास का असर गुरुग्राम के सोहना रोड पर लगने वाले जाम पर कितना पड़ता हैं। क्या गुरुग्राम की तस्वीर और तकदीर इस अंडरपास के बाद बदलने की उम्मीद जो लोग कर रहे हैं क्या वह पूरी होगी ओर अंडरपास उम्मीदों पर खराउत्तर पाएगा या फिर नहीं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.