/ Nov 10, 2026

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्तियां, जानें कब और कैसे करें अप्लाई

यूपी (एकता): अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। युवाओं के लिए भारतीय डाक-रेलवे और पुलिस सहित कई विभागों में भर्ती निकाली गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर 09 अक्तूबर 2023 से भर्ती चल रही है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। जो इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार हैं वह 24 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर Notification जारी की है। उम्मीदवार इन पदों के लिए bpssc.bih.nic.in पर जाकर 4 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2023 तक तय की गई है।

CNCI Recruitment कोलकाता ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। स्पेशलिस्ट ग्रेड I, स्पेशलिस्ट ग्रेड II, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और एडमिनिस्ट्रेटिव मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती चल रही है। अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 तक है। उम्मीदवार इस पर अप्लाई कर सकते हैं। आप www।cnci।ac।in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NTPC लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार Careers.ntpc.co.in पर जाकर निकली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह उनके लिए सुनहरा मौका है।

एनआईटी पटना ने अयधीक्षक, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ सहायक सहित कई गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू हुई है। जिन युवाओं को नौकरी की तलाश है, वह nitp.ac.in पर जाकर 29 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ठाणे Municipal Corporation महाराष्ट्र में स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती चल रही है। वह thanecity.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ में जूनियर इंजीनियर, ट्यूटर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर है।

Indian Institute of Science बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 के आवेदन पत्र में बदलाव किया है। वे IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट- gate2024.iisc.ac.in पर जाकर ऐसा कर सकेंगे। वे आधिकारिक वेबसाइट dopsportsrecruitment.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने...

दीपावली की रात बदोली गांव में खूनी वारदात, थार से कुचलकर दंपती की हत्या, दो घायल

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात खूनी वारदात सामने आई है।यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में दंपती की मौत हो गई,जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित भारतीय...

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला।हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है।प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा।इसके...

धर्मशाला में दिवाली पर पटाखों का कहर, 20 लोग झुलसे…बच्ची टांडा रेफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:दीपावली पर आतिशबाजी का उत्साह कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गया।पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही के चलते धर्मशाला में करीब 20 लोग झुलसने का शिकार हुए हैं।इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं।राहत की बात यह रही कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.