/ Jun 12, 2026

राकेश पठानिया का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला

Rahul chawla,Dharamshala(TSN) -धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया.उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स हिमाचल प्रदेश की तस्वीर बदल सकते थे,लेकिन कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक स्वार्थों के चलते इस सुनहरे अवसर को गंवा दिया।

पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार ने हिमाचल की औद्योगिक प्रगति और युवाओं को रोज़गार देने के उद्देश्य से इन परियोजनाओं के लिए आवेदन किया था। देश के कई राज्यों से मुकाबला करते हुए हिमाचल को ये दोनों पार्क मिले, लेकिन मौजूदा सरकार ने बंजर भूमि की कीमत का बहाना बनाकर इसे ठुकरा दिया।पठानिया का कहना है कि ये परियोजनाएं 80 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार और 6 हजार से ज्यादा साइंस ग्रेजुएट्स को विशेष लाभ दे सकती थीं। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री हिमाचल बचाने की बात कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में वह बेरोजगार युवाओं के सपनों को तोड़ रहे हैं।”

पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार अपनी विफलताओं का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ रही है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र से आई आपदा राहत राशि आखिर कहां खर्च हुई और किसे इसका लाभ मिला – इस पर सरकार अभी तक जवाब देने में असफल रही है।

पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि बंजर ज़मीन को लेकर जो आपत्ति उठाई गई है,वो केवल एक बहाना है। ये ज़मीन किसी की निजी नहीं,और इस पर उद्योग लगाने से पूरा प्रदेश लाभान्वित होता।सरकार ने युवाओं के पेट पर लात मारने जैसा काम किया है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.