भावना,हरियाणा(TSN): प्रदेश में यह पहला अनूठा दीवाली उत्सव है जहां प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फार लोकल और मेक इन इंडिया की नीति को मूर्त रूप दिया गया हैं। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सूरजकुंड में चल रहे प्रथम दिवाली उत्सव के समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान कही।
सूरजकुंड में चल रहे प्रथम दिवाली उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्यमंत्री इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीवाली का त्यौहार आस्था और विश्वास का त्यौहार हैं। लंका का द+हन करके भगवान श्री राम जब भारत की धरा पर आए तब हजारों वर्ष पूर्व से दिवाली का त्यौहार मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड में प्रथम दिवाली उत्सव में असंख्य स्टालें लगाई गई, जिसके माध्यम से लघु उद्योग को बढ़ावा दिया गया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फ़ॉर लोकल की नीति का अनुसरण करते हुए देश के कारीगरों की ओर से निर्मित वस्तुओं को मेले में बिक्री के लिए रखा गया था। प्रदेश के 70 हजार लोगों के लघु उद्योगों को यहां बढ़ावा दिया गया है,इनमें स्वयं सहायता समूहों की पांच हजार महिलाएं भी अपनी आय बढ़ाकर आर्थिक संपन्नता की ओर अग्रसर हैं।
