/ Nov 10, 2026

भगवान राम के आदर्शों को अपनाकर जीवन को बनाएं सरल: मुख्यमंत्री

भावना,हरियाणा(TSN): प्रदेश में यह पहला अनूठा दीवाली उत्सव है जहां प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फार लोकल और मेक इन इंडिया की नीति को मूर्त रूप दिया गया हैं। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सूरजकुंड में चल रहे प्रथम दिवाली उत्सव के समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान कही।
सूरजकुंड में चल रहे प्रथम दिवाली उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्यमंत्री इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि दीवाली का त्यौहार आस्था और विश्वास का त्यौहार हैं। लंका का द+हन करके भगवान श्री राम जब भारत की धरा पर आए तब हजारों वर्ष पूर्व से दिवाली का त्यौहार मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड में प्रथम दिवाली उत्सव में असंख्य स्टालें लगाई गई, जिसके माध्यम से लघु उद्योग को बढ़ावा दिया गया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फ़ॉर लोकल की नीति का अनुसरण करते हुए देश के कारीगरों की ओर से निर्मित वस्तुओं को मेले में बिक्री के लिए रखा गया था। प्रदेश के 70 हजार लोगों के लघु उद्योगों को यहां बढ़ावा दिया गया है,इनमें स्वयं सहायता समूहों की पांच हजार महिलाएं भी अपनी आय बढ़ाकर आर्थिक संपन्नता की ओर अग्रसर हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल।

राहुल चावला,धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने...

दीपावली की रात बदोली गांव में खूनी वारदात, थार से कुचलकर दंपती की हत्या, दो घायल

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात खूनी वारदात सामने आई है।यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में दंपती की मौत हो गई,जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित भारतीय...

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

शिमला।हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है।प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।इसका प्रभाव 12 और 13 नवंबर को अधिक देखने को मिलेगा।इसके...

धर्मशाला में दिवाली पर पटाखों का कहर, 20 लोग झुलसे…बच्ची टांडा रेफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:दीपावली पर आतिशबाजी का उत्साह कुछ लोगों के लिए दर्दनाक अनुभव बन गया।पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही के चलते धर्मशाला में करीब 20 लोग झुलसने का शिकार हुए हैं।इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं।राहत की बात यह रही कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में...

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.