Chintpurni,26 April— प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में व्यापार मंडल द्वारा दुकान बंद का व्यापक असर देखा गया।शनिवार को बाजारों के शटर गिरे रहे और अधिकतर दुकानों व भोजनालयों पर ताले लटके नजर आए।इस बंद के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
श्रद्धालु आवश्यक वस्तुओं,भोजन और प्रसाद आदि के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। स्थानीय व्यापारियों ने अपने हितों की अनदेखी और प्रशासनिक उपेक्षा के विरोध में यह बंद बुलाया था।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आगे और कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।इस बंद का असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है,क्योंकि सप्ताहांत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं,जिससे व्यापारियों को आमतौर पर अच्छा व्यापार मिलता है।
