तख्त पटना साहिब कमेटी के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए सत्कार कमेटी ने मांगी माफी

पटना (दलजीत विक्की) | तख्त पटना साहिब कमेटी को पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि पंजाब से आकर सत्कार कमेटी के लोग बिहार के राजौली में गतिविधियां करने के साथ साथ तख्त पटना साहिब कमेटी को भी बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं।

तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि इस बाबत उन्होंने धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन महेन्द्रपाल सिंह ढिल्लो एवं सदस्य हरपाल सिंह जोहल को इसकी जिम्मेवारी सौंपी कि वह राजौली जाकर असल सच्चाई का पता लगाएं। जिसके बाद इन्होंने राजौली का दौरा कर पाया कि वाक्य में ही इस तरह से पंजाब से आकर सत्कार कमेटी के लोग स्थानीय लोगों को धर्म और मर्यादा के नाम पर तंग करते हैं और तख्त पटना कमेटी के खिलाफ भी ब्यानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा राजौली में इस सब के चलते शान्ति भंग होने और माहौल खराब होने के साथ साथ लड़ाई झगड़े के भी आसार बनते दिख रहे थे।

सः जगजोत सिंह सोही ने कहा कि पूर्वी भारत के सभी गुरुद्वारों का प्रबन्ध तख्त पटना साहिब कमेटी के अधीन आता है ऐसे में अगर किसी को भी कहीं मर्यादा में किसी तरह की चूक यां कोई अन्य शिकायत हो तो उसे तख्त पटना साहिब कमेटी के ध्यान में लाना आवश्यक रहता है मगर सत्कार कमेटी के लोग बिना तख्त साहिब कमेटी को जानकारी दिए राजौली में आकर कार्य कर रहे थे जिसके बाद तख्त पटना साहिब कमेटी के द्वारा उन्हें बुलकार उनसे बातचीत की गई और इस दौरान उन्होंने अपनी गल्ती स्वीकार करते हुए तख्त पटना साहिब कमेटी से मांगी मांगने के साथ भविश्य में ऐसी गल्ती ना करने की बात कही है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग...

नई सारली के मनरेगा मजदूरों की पुकार: तीन महीने से रुकी मजदूरी, परिवारों पर बढ़ा संकट

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर रोजगार और आजीविका से जुड़ा गंभीर मुद्दा सामने आया है। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत कोठीपुरा के अंतर्गत आने वाले गांव नई सारली के मजदूरों ने अपनी लंबित मजदूरी को लेकर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। ये मजदूर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण...

अंबाला के स्कूलों को फिर मिली बम धमकी, पुलिस जांच में जुटी

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला छावनी में एक बार फिर कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस भी तुरंत हरकत में आकर जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि अंबाला कैंट के कुछ स्कूलों को एक...

अम्बाला में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी ने भरा नामांकन, नेताओं की एकजुटता ने बढ़ाई सियासी हलचल

अम्बाला, 23 अप्रैल — नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान राव नरेन्द्र सिंह...

खड़गे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

मंडी , धर्मवीर-: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्बाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। जम्बाल ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा राजनीतिक संवाद के स्तर को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.