डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर संगठनों का अल्टीमेटम

Mandi,Dharamveer(TSN):मंडी शहर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग एक बार फिर मुखर हो गई है।पन्नालाल रक्षा मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की अगुवाई में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कई सामाजिक संगठनों ने सरकार से मांग को तुरंत स्वीकारने की अपील की है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो जन आंदोलन की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

“डॉ. अंबेडकर की प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक”

ट्रस्ट के संस्थापक राजेश कपूर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का योगदान ऐतिहासिक है और उनकी प्रतिमा सार्वजनिक स्थल पर स्थापित होना सामाजिक चेतना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कई संगठन इस परियोजना की लागत उठाने को भी तैयार हैं,सरकार को बस उचित स्थान की स्वीकृति देनी है।

पूर्व प्रस्तावों की अनदेखी पर नाराज़गी

पूर्व प्रधान इंद्र राज इंदु ने बताया कि पहले सुकोड़ी पुल पर बनाए गए एक चौक में प्रतिमा स्थापित करने का सुझाव दिया गया था,जिसे सरकार ने अनदेखा कर दिया।उन्होंने सवाल उठाया कि जब विदेशों में अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हो सकती हैं,तो उनके अपने देश में ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

संवाददाता सम्मेलन में कबीर सभा,वाल्मीकि सभा,लौहार सभा सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। सभी ने सर्वसम्मति से चेताया कि यदि सरकार ने इस बार भी मांग को टालने की कोशिश की,तो एक व्यापक जन आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में बदला मौसम का मिज़ाज: तेज हवाओं संग बारिश, गर्मी से राहत

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। घने बादलों की चादर के बीच पहले हल्की और फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है।...

शिमला ग्रीष्मोत्सव अब 8 से 12 जून तक होगा आयोजित

शिमला, 30 अप्रैल  — हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रीष्मोत्सव 2026 की तिथियों में प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। अब यह उत्सव 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह आयोजन अन्य निर्धारित तिथियों पर प्रस्तावित था, लेकिन आगामी पंचायती राज चुनावों और प्रशासनिक व्यस्तताओं...

राज्यपाल का शिमला दौरा: जाखू मंदिर में पूजा, रिज पर पर्यटकों से मुलाकात

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  कविंद्र गुप्ता ने आज जाखू मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ लेडी गवर्नर  बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे और परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने उन्हें जाखू मंदिर की...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने श्री खाटू श्याम- सालासर धाम के लिए फ्री यात्रा को किया रवाना

अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से बीती रात धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 62 से 40 श्रद्धालुओं के जत्थे को बस के जरिए श्री खाटू श्याम और सालासर धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने...

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.