दिल्ली (एकता): फेस्टिव सीजन का दौर चल रहा है। अगर आपको बैंकों में काम है तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का अपडेट जान लें। बता दें कि दिवाली के त्योहार के बाद देश के कई राज्यों में आज बैंक बंद हैं। इस त्योहार की श्रृंखला में अभी गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पर्व मनाए जाने बाकी हैं। छोटी दिवाली और बड़ी दीपावली के दिन भी बैंकों में छुट्टी थी। हालांकि सोमवार यानि 13 नवंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहे। सूत्रों के मुताबिक अगले 5 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
जानिए कहां-कहां बैंक हैं बंद
बता दें कि भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर यानि बुधवार को मनाया जा रहा है। उनके शहर में बैंक थोड़े दिनों तक बंद हैं। अलग-अलग राज्यों के आधार पर बैंकों की छुट्टियों की सूची में भी बदलाव होता रहता है। आज देश के जिन राज्यों में बैंक बंद हैं उनमें त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के नाम शामिल हैं। मंगलवार 14 नवंबर को बैंक बंद हैं। दिवाली के त्योहारों की सीरीज में दिवाली, विक्रम संवत नव वर्ष दिवस या लक्ष्मी पूजा के सिलसिले में मंगलवार 14 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम के नाम शामिल हैं।
इस राज्य में लगातार 5 दिन तक बैंक बंद
जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बैंक लगातार 5 दिनों के लिए बंद हैं। 11 नवंबर से 15 नवंबर बुधवार तक के लिए यहां सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। थोड़े दिनों तक लोगों को परेशानी हो सकती है।
