/ Nov 26, 2026

Bollywood Celebrities ने कुछ खास अंदाज में Celebrate की दिवाली, तस्वीरें में देखें किसने पति के साथ की ट्विनिंग और…

मुंबई (एकता): दिवाली सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जिसे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलेब्स ने दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिखीं। सितारों ने अलग-अलग लुक कैरी किया हुआ था। हर कोई अपने स्वैग में नजर आया। कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी फैमिली के साथ तो किसी ने अपने दोस्तों के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। आइए जानते हैं सितारों ने कैसे मनाया दिवाली का त्योहार।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ शादी के बाद पहली बार धूमधाम से दिवाली मनाई। खास बात यह है कि दोनों कपल ने ट्विनिंग की हुई थी। अभिनेत्री ने मरून कलर की नेट सीक्वेंस साड़ी और राघव ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी। दोनों वाली क्यूट लग रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों कपल की फोटो वायरल हो रही हैं।


कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
ने भी अपनी फैमिली के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। उन्होंने भी मैचिंग की हुई थी। वह पति विक्की के साथ ऑफ व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में दिखी। उन्होंने अपने परिवार के साथ भाई और बहन के साथ कई तस्वीरें क्लिक की।

अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी अपने पूरे परिवार के साथ दिवाली मनाई। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने पिंक सूट और सैफ अली खान व्हाइट धोती-कुर्ते में नजर आए। वे सभी बेहद खूबसूरत लग रहे थे।


काजोल और अजय देवगन
ने भी काफी अच्छे से त्योहार मनाया। उन्होंने ग्रीन दिवाली मनाई। इस मौके पर उनका पूरा परिवार मौजूद था। अभिनेत्री ने बहन तनुश्रा के साथ रेड बनारसी साड़ी में ट्विनिंग की हुई थी। वहीं बाप-बेटा भी हरे कुर्ते में नजर आए। काजोल ने कई तस्वीरें अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ भी क्लिक करवाई।

इस बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की दिवाली काफी अच्छी रही। कपल ने अपनी बेटी राहा के साथ लाइट पिंक में मैचिंग की हुई थी। हालांकि कपल की बेटी राहा की तस्वीर सामने तो नहीं आई, लेकिन राहा का पिंक कलर का Customize दुपट्टा अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हुआ है। उस दुपट्टे पर बड़ा ही प्यारा सा ‘राहा’ लिखा हुआ है।


अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी
ने भी अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ तस्वीरें ली। वह इस दौरान येलो कलर की साड़ी में दिखी। उन्होंने दोनों बच्चों के साथ ट्विनिंग की हुई थी।


करिश्मा कपूर
ने भी काफी अच्छे से दिवाली की सेलेब्रेशन की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटोज शेयर की, जिसमें वह हाथों में दीया लेकर पोज दे रही हैं। इस मौके पर उन्हेंने ब्लैक प्रिंटेड कॉर्ड सेट पहना हुआ था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.