/ Jun 13, 2026

छठ पर्व के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, नई दिल्ली से पटना के लिए चली स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या है खास

नई दिल्ली (एकता): बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल त्योहारों के सीजन का दौर चल रहा है। जिसके चलते नई दिल्ली से पटना के लिए एक स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चल रही है। सूत्रों के मुताबिक दिवाली के बाद से ही छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ में बिहार जाने वालों के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। वहीं दूसरी तरफ लोगों की ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। वहीं अलग-अलग रूट्स से 283 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। छठ के समय ट्रेन में टिकट को लेकर मारामारी न हो इसके लिए भारतीय रेलवे नई दिल्ली से पटना जंक्शन के बीच ट्रेन चला रही हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। टिकटों को लेकर जबरदस्त मारामारी रहती है। ट्रेन नंबर 02252/02251 नई दिल्ली-पटना जंक्शन के बीच कुल छह फेरें लगाएगी।


क्या है Timing and Stoppage

बता दें कि इन ट्रेनों के अपने रूट हैं। नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे लंबी ट्रेन है। यह हफ्ते में 3 दिन तक चलेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर, 14 नवंबर और 16 नवंबर को चल रही हैं। पटना से यह ट्रेन 12, 15 और 17 नवंबर के बीच चल रही है। ट्रेन में करीब 16 कोच हैं, जिसमें एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव में बांटा गया है। यह ट्रेन सुबह 7.35 मिनट पर चलकर शाम में 19 बजे शाम में पटना पहुंच जाएगी।

जानिए कितना है ट्रेन का किराया

इस ट्रेन में एक व्यक्ति के लिए एससी चेयर कार कोच का किराया 2355 रुपए है। यह नई दिल्ली पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। बता दें कि एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए आपको हर टिकट 4410 रुपए देना होगा।

जानें क्या है छठ पूजा का महत्व 

कहा जाता है कि जब पांडव सारा राजपाठ जुए में हार गए, तब द्रोपदी ने छठ व्रत रखा था। इस व्रत से उनकी मनोकामना पूरी हुई थी और पांडवों को सब कुछ वापस मिल गया। लोक परंपरा के अनुसार, सूर्य देव और छठी मईया का संबंध भाई-बहन का है। इसलिए छठ के मौके पर सूर्य की आराधना फलदायी मानी गई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.