विक्रमादित्य सिंह का सियासी संदेश: एकजुटता, विकास और विरासत की राजनीति”

Shimla,Sanju(TSN)—हिमाचल प्रदेश की राजनीति इस समय सोशल मीडिया की बयानबाज़ी और दलगत तनावों के चलते चर्चा में है।इसी माहौल में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने बयानों से राजनीतिक स्थिरता और नेतृत्व की परिपक्वता का संदेश देने की कोशिश की है।उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का समर्थन करते हुए भाजपा पर अंदरूनी फूट फैलाने की साज़िश रचने का आरोप लगाया है।साथ ही उन्होंने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की समावेशी राजनीति को आदर्श बताते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री जैसे नेता, जिन्होंने पांच बार जनता का विश्वास जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, पार्टी की पूंजी हैं।उन्होंने कहा,“मुकेश जी ज़मीनी और अनुभवी नेता हैं।उनके खिलाफ जो लोग षड्यंत्र कर रहे हैं, वे असल में पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

वीरभद्र सिंह के राजनीतिक योगदान पर बात करते हुए विक्रमादित्य ने स्पष्ट कहा कि वे किसी एक गुट के नेता नहीं थे बल्कि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करते थे। उन्होंने कहा, “छह बार मुख्यमंत्री बनना केवल ताकत से नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और सेवा-भाव से संभव होता है। मैं भी उन्हीं की सोच के साथ सभी के साथ खड़ा हूं।”

विकास योजनाओं पर दी जानकारी

विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत राज्य में चल रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।उनके अनुसार, 345 करोड़ रुपये की योजनाएं तेज़ी से चल रही हैं,650 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूर्ण होने के कगार पर हैं,और 1400 किलोमीटर लंबी नई सड़कों की स्वीकृति शीघ्र मिलने की संभावना है।उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में केंद्र से 5000 करोड़ रुपये की धनराशि लाई गई है,जो राज्य सरकार की सक्रियता का परिणाम है।उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।भूमि दान करने वाले नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा और अब PWD रेस्ट हाउसों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली के तहत खोला जाएगा।

नेशनल हाईवे पर जताई चिंता

पूर्व सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय 69 स्वीकृत नेशनल हाईवे में से सिर्फ 5 पर ही काम आगे बढ़ा।वर्तमान सरकार ने ढली से रामपुर तक फोरलेन सड़क और सुरंगों के निर्माण का प्रस्ताव नेशनल हाईवे प्राधिकरण को भेजा है।मुख्यमंत्री द्वारा इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री को पत्र भी भेजा गया है।विक्रमादित्य सिंह ने ज़ोर देकर कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र का सहयोग आवश्यक है,और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.