नेता प्रतिपक्ष बोले.. OPS से पीछे हटकर कर्मचारियों को धोखा दे रही है सुक्खू सरकार

Mandi,19 May-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी से जारी बयान में प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अब अपनी सबसे महत्वपूर्ण चुनावी गारंटी–पुरानी पेंशन योजना (OPS)– से भी पीछे हट रही है।उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लागू करने के विकल्प तलाशने को कहा है, जो सीधे-सीधे कर्मचारियों के साथ धोखा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए कर्मचारियों को ओपीएस का वादा किया था और इसे अपनी पहली कैबिनेट में लागू करने की घोषणा भी की थी। लेकिन नीतिगत स्पष्टता की कमी और सीमित दायरे में किए गए फैसलों ने शुरुआत से ही भ्रम की स्थिति पैदा कर दी थी। बोर्ड व निगम के कर्मचारियों को योजना से बाहर रखना और बाकी विभागों में भी सही ढंग से लागू न कर पाना, सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाता है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए अब केंद्र पर निर्भरता बढ़ाना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह कर्मचारियों के साथ विश्वासघात नहीं है?

जयराम ठाकुर ने याद दिलाया कि उनकी सरकार ने भी एक संतुलित और दीर्घकालिक पेंशन योजना के लिए केंद्र सरकार से विचार-विमर्श किया था, लेकिन इसके लिए कर्मचारियों से समय मांगा था। उनका उद्देश्य एक ऐसी योजना बनाना था, जो राज्य और कर्मचारियों दोनों के हितों की रक्षा कर सके।

गारंटियों पर खरे न उतरने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से एक-एक करके अपनी सभी चुनावी गारंटियों से किनारा किया है।चाहे वह 1 लाख युवाओं को पहली कैबिनेट में नौकरी देने की बात हो या हर महिला को ₹1500 प्रतिमाह देने का वादा– सब केवल कागज़ों तक सीमित रह गए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली की 300 यूनिट फ्री देने की गारंटी भी पूरी नहीं हुई, बल्कि पुरानी सब्सिडी को समाप्त कर बिजली दरें कई गुना बढ़ा दी गईं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने नए संस्थान खोलने के बजाय 2000 से अधिक स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं।

“जनादेश से विश्वासघात कर रही है सरकार”

जय राम ठाकुर ने कहा कि जिन वादों और गारंटियों के आधार पर जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी, उनसे मुकर जाना जनादेश का अपमान है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब जनता को सच्चाई से अवगत कराया जाए और सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाया जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.