रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से पहले सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में भारी नुकसान हो सकता है।
शुक्रवार को बड़ा भंगाल के ग्रामीण धर्मशाला पहुंचे और एडीसी कांगड़ा के समक्ष अपनी समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि रावी नदी में आई बाढ़ को सात महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
बड़ा भंगाल से आई पवना कुमारी और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। नदी के बाएं किनारे पर स्थित सरकारी भवन, स्कूल, सोसायटी और सराय पूरी तरह बह गए थे। इसके अलावा हेलीपैड के पास भी तेज कटाव हुआ था, जिससे अब दाएं किनारे पर बसे गांव को भी खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव और हेलीपैड को सुरक्षित रखने के लिए नदी किनारे मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि यदि समय रहते यह कार्य नहीं हुआ, तो बरसात के दौरान हालात और भी खराब हो सकते हैं।
इस मामले पर एडीसी कांगड़ा विनय कुमार ने कहा कि बड़ा भंगाल एक दुर्गम क्षेत्र है और पिछले साल हुए नुकसान के मद्देनजर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के माध्यम से क्षेत्र में हुए नुकसान का अध्ययन कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद उचित योजना बनाकर स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।एडीसी ने भरोसा दिलाया कि रिपोर्ट के आधार पर बजट का प्रावधान किया जाएगा और कोशिश की जाएगी कि बरसात से पहले आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि गांव और हेलीपैड को सुरक्षित रखा जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिसार में सियासी बवाल: दुष्यंत चौटाला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

हिसार-:हिसार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को रोककर न केवल धमकाने की कोशिश की गई, बल्कि यह उनकी जान लेने की साजिश भी हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को...

लुधियाना: मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी सेवाएं और मजबूत, डॉ. इरा चौधरी की नियुक्ति

लुधियाना,17 अप्रैल-:लुधियाना के मैश प्रोलाइफ़ हॉस्पिटल ने अपनी हेल्थकेयर सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए न्यूरोलॉजी विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल ने अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इरा चौधरी को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है, जिससे मरीजों को अब उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। डॉ. इरा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.