Shimla, 12 June-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में भारी जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना पूरे देश को व्यथित करने वाली है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इस दुःख की घड़ी में उनके साथ है।उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
