ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ा, लारजी डैम से छोड़ा जाएगा पानी.. प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Mandi,dharamveer-जिला प्रशासन मंडी ने ब्यास नदी और इसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण लारजी बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे ब्यास नदी तथा अन्य नदियों के किनारों के नजदीक न जाएं।

प्रशासन ने कहा है कि बारिश और पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलने से लारजी डैम का जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। जिससे लारजी व पंडोह डैम प्रबधन द्वारा डैम से समय-समय पर पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में उपायुक्त व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवग्न ने स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों से ब्यास नदी की ओर न जाने की हिदायत दी है। उपायुक्त ने किसी भी आपातकाल की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन मंडी के 01905-226201, 226202, 226203, 226204, 85447-71889 व आपातकाली टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पर्यटन सीजन चला हुआ और ऐसे में हिमाचल की ठंडी वादियों का नजारा लेने आए पर्यटन प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए नदी-नालों की ओर रुख कर रहे हैं। बीते दो दिनों में मंडी पुलिस ने हरियाणा और पंजाब के पर्यटकों का आदेशों की अवहेलना करने पर 9 हजार रुपये का चालान भी काटा है।

2014 में 24 युवाओं ने गंवाई थी जान :

बता दें कि वर्ष 2014 में हैदराबाद के एक कालेज से मनाली घूमने जा रहे 24 स्टूडेंट्स इसी तरह हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। वे थलौट के पास ब्यास नदी के बीच अटखेलियां करने चले गए थे और इतने में लारजी डैम से पानी छोड़े जाने के कारण इन सभी की बहकर मौत हो गई थी। उसके बाद प्रशासन ने हाईवे किनारे उन सभी स्थानों पर चेतावनी भरे बोर्ड लगाए हैं जहां से नदी किनारे के लिए रास्ते जाते हैं। बावजूद इसके अधिकतर पर्यटक इन आदेशों की अवहेलना करके नियमों का उल्लंघन करते हुए जान जोखिम में डाल देते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.