हल्का वेस्ट उपचुनाव में गरमाया सियासी माहौल, कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने केजरीवाल से पूछे तीन तीखे सवाल

लुधियाना | हल्का वेस्ट उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ चुका है। इसी कड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तीन सीधे सवाल दागे हैं। आशु ने कहा कि ये सवाल केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पंजाब की अस्मिता, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक गरिमा से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को केवल “हां या ना” में स्पष्ट जवाब मिले, न कि कूटनीतिक या घुमावदार सफाई। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अभी तो ये शुरुआती सवाल हैं, समय आने पर और सवाल पूछे जाएंगे।

सवाल नंबर 1: अगर संजीव अरोड़ा चुनाव हारते हैं तो क्या वे राज्यसभा में बने रहेंगे?

आशु ने पूछा कि यदि 23 जून को आम आदमी पार्टी को जीत नहीं मिलती, तो क्या संजीव अरोड़ा को राज्यसभा में बरकरार रखा जाएगा?
“आप यह नहीं कह सकते कि वे तो जीतने ही वाले हैं। फैसला जनता करेगी, न कि आप। अगर वे हारते हैं, तो क्या उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर करेंगे ताकि खुद राज्यसभा में जा सकें?”
उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल पंजाब की एक और राज्यसभा सीट को अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।

सवाल नंबर 2: क्या चौथी बार भी राज्यसभा के लिए कोई बाहरी भेजा जाएगा?

आशु ने आरोप लगाया कि AAP पहले ही तीन बाहरी चेहरों को राज्यसभा भेज चुकी है। अब जनता यह जानना चाहती है कि चौथी सीट किसी पंजाबी को दी जाएगी या फिर फिर से दिल्ली या यूपी से किसी करीबी को?
“यह सवाल पंजाब की प्रतिष्ठा और प्रतिनिधित्व से जुड़ा है,” उन्होंने कहा।

सवाल नंबर 3: क्या राज्यसभा में जाने से पहले केजरीवाल पंजाब का निवासी बनेंगे?

तीसरे सवाल में आशु ने केजरीवाल से पूछा, “अगर आप खुद राज्यसभा में जाने की सोच रहे हैं, तो क्या दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा देंगे और पंजाब के मतदाता बनेंगे?”उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा पंजाब पुलिस दे रही है, हेलीकॉप्टर पंजाब सरकार का है, तो क्या यह उचित नहीं कि आप खुद को पंजाब का निवासी घोषित करें?”या फिर आप पंजाब को सिर्फ अपने राजनीतिक प्रयोगों की प्रयोगशाला मानते हैं?” आशु ने तीखा तंज कसा। आशु ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि पंजाब की आत्मा और पहचान का सवाल बन चुका है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इन सवालों के जवाब मांगें और चुप न बैठें।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.