/ Jul 16, 2026

लुधियाना: एसडीएम ऑफिस में विजिलेंस की रेड, स्टेनो गिरफ्तार, 24 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद

लुधियाना | रायकोट स्थित एसडीएम ऑफिस में विजिलेंस ब्यूरो की छापेमारी के बाद शुक्रवार को पूरा कार्यालय खाली मिला। छापे के दौरान स्टेनो का कमरा और मुख्य द्वार बंद पाए गए। इस कार्रवाई ने सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से जमी जमात और भ्रष्टाचार की संभावित जड़ें उजागर कर दी हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से एक ही पद पर तैनात कर्मचारियों के जरिए रिश्वतखोरी का संगठित नेटवर्क खड़ा हो जाता है। पकड़ा गया कर्मचारी भी कई वर्षों से उसी ऑफिस में कार्यरत था। लोगों की मांग है कि हर 2-3 साल में कर्मचारियों के स्थानांतरण सुनिश्चित किए जाएं ताकि ऐसे नेटवर्क बनने से रोका जा सके।

24.06 लाख की बरामदगी, स्टेनो गिरफ्तार
गुरुवार देर शाम विजिलेंस टीम ने रायकोट के एसडीएम गुरबीर सिंह के दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान ऑफिस से ₹24.06 लाख की नकदी बरामद हुई। छापे के दौरान एसडीएम गुरबीर सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि उसका स्टेनो जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

विधायक की टीम के साथ शुरू हुआ था विवाद

सूत्रों के मुताबिक, विधायक हाकम सिंह ठेकेदार की टीम ने पहले एसडीएम ऑफिस में अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद मामला बढ़ा और लुधियाना से विजिलेंस टीम को बुलाया गया। डीएसपी शिवचंद अपनी टीम के साथ पहुंचे और करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली। इस दौरान मीडिया या अन्य अधिकारियों को ऑफिस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

पूछताछ के बाद स्टेनो जतिंदर सिंह को लुधियाना ले जाया गया है और एसडीएम गुरबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर रिश्वत सिर्फ एक कर्मचारी तक सीमित नहीं हो सकती।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बने: वीरेश शांडिल्य

अंबाला-:विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के सफाई कर्मचारी समाज की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक का निर्वहन करते हैं,इसलिए उनकी सुरक्षा,सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान शांडिल्य ने कहा कि...

अगस्त में हमीरपुर को मिलेगा 630 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की कमी पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं,स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त महीने में करीब 630 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज,हमीरपुर...

कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, चार्जशीट और जनसंपर्क अभियान के लिए दो समितियां गठित

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।पार्टी ने सरकार के खिलाफ तथ्यों और मुद्दों को संकलित करने के लिए एक चार्जशीट समिति तथा प्रदेशभर में जनसंपर्क और जन आंदोलन चलाने के उद्देश्य से दूसरी समिति का गठन किया है।चार्जशीट समिति में 13 वरिष्ठ...

18 जुलाई से हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।विभाग ने...

मानसून में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्ती,15 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग बंद …धौलाधार ट्रेकिंग अब रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं

धर्मशाला/राहुल-:मानसून के दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गतिविधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं।भारी बारिश,भूस्खलन और अचानक बढ़ते जलस्तर जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए कई साहसिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.