लुधियाना की केंद्रीय तहसील ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में दिखाई तेजी, दो सब-रजिस्ट्रार की आईडी एक साथ हुई सक्रिय

लुधियाना । पंजाब सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा तहसीलों में सब-रजिस्ट्रार की संख्या बढ़ाकर रजिस्ट्री कार्य में आ रही दिक्कतों को कम करने का प्रयास किया गया है। इसी दिशा में केंद्रीय तहसील लुधियाना ने सबसे प्रभावी कदम उठाते हुए एक साथ दो सब-रजिस्ट्रार की आईडी सक्रिय कर दी हैं, जिससे लोगों को वसीका रजिस्ट्री कराने में अब अधिक सहूलियत मिल रही है।

गौरतलब है कि पूर्व में जब किसी तहसील में नियुक्त एकमात्र सब-रजिस्ट्रार अवकाश पर होता या वीआईपी ड्यूटी या किसी अदालती कार्य में व्यस्त होता, तब आम लोगों को रजिस्ट्री कार्य के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। इससे सरकार को राजस्व नुकसान के साथ-साथ जनता को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी प्रमुख तहसीलों में दो या अधिक सब-रजिस्ट्रार नियुक्त किए हैं। हालांकि सभी तहसीलों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है, लेकिन एक साथ दोनों सब-रजिस्ट्रार की आईडी को सक्रिय करने में केंद्रीय तहसील सबसे आगे निकल गई है।

तहसील में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क संदीप कौर ने जानकारी दी कि शुक्रवार को सब-रजिस्ट्रार कुलबीर सिंह और मनदीप सिंह सैनी दोनों की आईडी एक्टिव होने के चलते एक ही दिन में बड़ी संख्या में वसीका रजिस्ट्रेशन हुए। इससे नागरिकों को लंबी प्रतीक्षा और फोटो अपलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिली है। यह कदम न केवल प्रशासनिक कुशलता को दर्शाता है बल्कि आम जनता की सुविधा और सरकारी राजस्व में वृद्धि की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.