/ Aug 31, 2026

कांग्रेस पोस्टर हटाने को लेकर सरकारी कर्मचारी पर पक्षपात का आरोप, पूर्व यूथ कांग्रेस प्रधान ने जताया विरोध

लुधियाना। हल्का वेस्ट में होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। अब सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप भी सामने आने लगे हैं। पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान बिरेंदर सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु के पोस्टर और होर्डिंग्स को सत्ताधारी दल के इशारे पर हटाया जा रहा है।

ढिल्लों ने एक सरकारी कर्मचारी को उस समय रोका जब वह एक निजी संपत्ति की दीवार पर अनुमति सहित लगे कांग्रेस के पोस्टर को हटा रहा था। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई। ढिल्लों ने कर्मचारी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह सरकार के दबाव में आकर अनुचित कार्य न करें।

ढिल्लों ने सवाल किया, “आपने अब तक आम आदमी पार्टी के कितने पोस्टर हटाए हैं, जो बिना अनुमति के जगह-जगह लगे हैं?” उन्होंने कर्मचारी से कांग्रेस का उतारा गया पोस्टर दोबारा उसी दीवार पर लगाने को भी कहा।

सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी

बिरेंदर ढिल्लों ने कहा कि चुनाव के बाद सरकार तो बदल सकती है, लेकिन सरकारी कर्मियों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि आज जो काम वे सत्ता के दबाव में कर रहे हैं, उनके लिए उन्हें भविष्य में जवाब देना पड़ सकता है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.