हिमाचल पुलिस भर्ती पर विपक्ष के आरोप बेबुनियाद: नरेश चौहान

Shimla -हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर सियासत गर्म है। विपक्ष लगातार कांग्रेस सरकार पर पेपर लीक के आरोप लगा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने साफ कहा है कि पुलिस भर्ती की परीक्षाएं हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से पारदर्शिता के साथ करवाई जा रही हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है।

बीजेपी के कार्यकाल में बिके थे पेपर

नरेश चौहान ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है,क्योंकि उनके कार्यकाल में ही पुलिस भर्ती घोटाला हुआ था। उस समय तीन से आठ लाख रुपये में पेपर बेचे गए थे, जिससे प्रदेश की छवि पूरे देश में धूमिल हुई थी।चौहान ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं और आज हर परीक्षा निष्पक्ष ढंग से करवाई जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी तरह के झांसे में न आएं और अगर कोई पैसे लेकर परीक्षा पास कराने की बात करता है तो उसकी शिकायत करें।उन्होंने हमीरपुर सबऑर्डिनेट बोर्ड का भी जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में वह भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका था। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने एक नया सिस्टम लागू किया है, जिसमें पारदर्शिता प्राथमिकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

मंडी/धर्मवीर-:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज...

गीता महोत्सव को दिवाली की तरह मनाएं, 48 कोस परिधि में चलेगा स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री नायब सैनी

कुरुक्षेत्र-:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवाद किया।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल सरकारी आयोजन न रहकर जन-जन के सहयोग से सामूहिक उत्सव बने,इसके लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को सक्रिय...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता...

दलाई लामा के प्रवास से धर्मशाला के पर्यटन कारोबार को मिलती है नई रफ्तार, होटल कारोबारियों में नवंबर को लेकर उत्साह

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला और मैक्लोडगंज की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की अहम भूमिका सामने आती है।दलाई लामा के प्रवास और उनकी शिक्षाओं व दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के कारण मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार में तेजी देखने को मिलती है।होटल एवं...

शूटिंग में राइजा ढिल्लों का दमदार प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

करनाल-:करनाल के शामगढ़ की 22 वर्षीय निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिनाज़ धालीवाल और महेश्वरी चौहान के साथ किया शानदार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.