बड़ी राहत: फिर शुरू होगी दिल्ली रूट पर बंद पड़ी HRTC की वोल्वो बसें

Mandi-हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की वोल्वो सेवाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली और अन्य राज्यों के लिए बंद पड़ी वोल्वो रूट्स अब जल्द बहाल होने जा रहे हैं। इसके लिए एचआरटीसी के बेड़े में 15 दिनों के भीतर 24 नई यूरो-6 वोल्वो बसें शामिल की जा रही हैं। ये सभी बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगी और राजधानी शिमला पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह जानकारी एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें

अजय वर्मा ने बताया कि नई वोल्वो बसों के शामिल होने से न केवल बंद पड़ी सेवाएं फिर शुरू होंगी,बल्कि यात्रियों को भी अधिक सुविधा मिलेगी।उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में एक भी नई बस नहीं खरीदी गई, जिससे एचआरटीसी की सैंकड़ों बसें खटारा हो चुकी हैं।उपाध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले 11 महीनों में एचआरटीसी के बेड़े में करीब 300 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होंगी। ये बसें न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल होंगी, बल्कि नई तकनीक पर आधारित होने के कारण इनका रखरखाव संबंधित कंपनियों द्वारा ही किया जाएगा। इससे एचआरटीसी का मेंटेनेंस खर्च भी बचेगा और अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत नहीं पड़ेगी।एक इलेक्ट्रिक बस की कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये है, जो वार्षिक रखरखाव अनुबंध (AMC) के साथ लगभग 1.75 करोड़ रुपये तक पहुंचती है।

मुख्य बिंदु:

15 दिनों में 24 नई यूरो-6 वोल्वो बसें हिमाचल पहुंचेंगी
दिल्ली सहित अन्य राज्यों के रूट्स फिर से होंगे शुरू
300 नई इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द जुड़ेंगी एचआरटीसी बेड़े में
400 खटारा बसों को धीरे-धीरे किया जाएगा बाहर
नई बसें पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी
यह कदम प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नया आयाम देगा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड रैकेट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम-:गुरुग्राम साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 मई 2026 को सेक्टर-37D स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी चरखी दादरी, कपिल...

केओली पंचायत चुनाव ..सास ने बहू को हराया , ननद ने अपनी सगी भाभी को दी मात

मंडी,धर्मवीर -:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की केओली पंचायत चुनाव इस बार सिर्फ वोटों की लड़ाई नहीं रहे, बल्कि रिश्तों की सियासत ने भी लोगों को चौंका दिया।28 मई को संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चुनावों के परिणाम शाम होते-होते सामने आए तो कई पंचायतों...

सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को राहत, एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने का रास्ता साफ

पलवल -:विनेश फोगाट को एशियन गेम्स चयन ट्रायल में भाग लेने की बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें विनेश को ट्रायल से रोकने की मांग की गई थी। अब वह 30 और 31 मई को दिल्ली में होने वाले ट्रायल...

हिमाचल में जंगलों की आग बनी बड़ी चुनौती, 263 घटनाओं से 3500 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।प्रदेशभर में अब तक जंगलों में आग लगने के 263 मामले दर्ज किए जा चुके हैं,जिनसे करीब 3500 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। वन विभाग के अनुसार इन घटनाओं से अब...

हिमाचल में 16 जून से शुरू होगा पहला चरण, डिजिटल तकनीक से पहली बार होगी जनगणना

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें मोबाइल एप, ऑनलाइन डेटा एंट्री और स्व-गणना जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।जनगणना के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.