/ Jul 09, 2026

चलती कार में की गई खतरनाक हरकतें, वायरल वीडियो में दिखे पर्यटक शराब और सिगरेट पीते

Mandi-देवभूमि हिमाचल में पर्यटन के नाम पर शालीनता की सीमाएं पार करने वाले कुछ पर्यटकों ने एक बार फिर गंभीर लापरवाही और असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। ताजा मामला कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह के पास कैंची मोड़ का है, जहां एक दिल्ली नंबर की कार (DL 10 CZ 5714) में सवार कुछ युवा चलती गाड़ी में सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर खुलेआम शराब और सिगरेट का सेवन करते नजर आए।

राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पी रहा है, जबकि अन्य साथी खिड़की से लटकते हुए सिगरेट पीते और पैग लगाते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है।उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि यह हिमाचल की संस्कृति और सम्मान को भी ठेस पहुंचाती हैं। साथ ही, इस तरह की लापरवाह हरकतें सड़कों पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती हैं।स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि टूरिस्ट सीजन में पुलिस पेट्रोलिंग को सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है ताकि ऐसे असामाजिक व्यवहार पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है और उक्त वाहन की पहचान की जा रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.