हिमाचल में तबाही के बीच सीएम सुक्खू का विपक्ष को संदेश: मदद करें, राजनीति नहीं

Shimla,4July-हिमाचल प्रदेश इन दिनों भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन ने राज्य में भारी तबाही मचाई है। अब तक 700 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि 20 जून से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत के बाद केंद्र सरकार ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। जल्द ही एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम राज्य में हालात का जायजा लेने पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 280 सड़कें अभी भी बंद हैं, 332 स्थानों पर बिजली बाधित है और 784 जगहों पर जल आपूर्ति ठप है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं,और प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है।सीएम सुक्खू ने इस मौके पर विपक्ष से भी सहयोग की अपील की है।उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में तथ्यहीन बयानबाज़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर से उनकी हाल ही में मुलाकात हुई थी और प्रशासन लगातार संपर्क में है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता के बीच जाकर मदद करें।साथ ही, सीएम सुक्खू ने अभिनेत्री कंगना रनौत को भी सलाह दी कि उन्हें राजनीति से हटकर आपदा प्रभावित लोगों की सहायता करनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के बीच HRTC सतर्क, चालक-परिचालकों के लिए जारी हुए सुरक्षा निर्देश

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने चालक-परिचालकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM),डिपो...

जनशिकायतों पर सख्त दिखे अनिल विज, लापरवाही और पुलिस कार्रवाई में देरी पर दिए जांच के निर्देश

चंडीगढ़-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनते हुए कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग में कथित लापरवाही,बोरवेल हादसे के मामले में कार्रवाई में देरी तथा महिलाओं से जुड़े शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया। वार्ड नंबर-10,अंबाला...

उत्तरी भारत सहित सावन मास पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

मंडी /धर्मवीर-:वीरवार को छोटी काशी मंडी के शिवालय एक बार फिर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे हैं,क्योंकि उत्तरी भारत सहित देवभूमि हिमाचल में आज से श्रावण यानी सावन मास का शुभारंभ हो गया है।मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में सावन मास शुरू होते ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं...

श्रावण संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों इंतजार के बाद हुए दर्शन

ऊना,राकेश-:श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,जिससे पूरे क्षेत्र...

प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा ,जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-अक्षय शर्मा

अमृतसर,16 जुलाई:अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को होने वाला जालंधर दौरा पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आते हैं और इस बार भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.